India News (इंडिया न्यूज), Suhagraat Viral News: दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद अपनी सुहागरात को लेकर कई हसीन सपने देखते हैं। कई लोग इसे लेकर तरह-तरह के सपने संजोते हैं। क्योंकि यह दिन दूल्हा-दुल्हन दोनों के लिए खास होता है। हालांकि, दोनों ही इस दिन की तैयारी काफी पहले से करते हैं। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन दोनों ही इस दिन को यादगार बनाने की चाहत रखते हैं। पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई है, जिसमें दूल्हा अपनी सुहागरात को पूरी जिंदगी नहीं भूल सकता।
पाकिस्तानी दूल्हा नहीं भूलेगा सुहागरात
पाकिस्तान के पंजाब के गुजरांवाला में मंगलवार (5 नवंबर) को एक नई-नवेली दुल्हन ने अपनी शादी की रात दूल्हे के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से दूल्हा अपनी सुहागरात को कभी नहीं भूल सकता। दरअसल, दुल्हन ने दूल्हे को लूट लिया और फरार हो गई। दुल्हन ने दूल्हे को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया और घर से नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। पैसे और कीमती सामान लूटे जाने के बाद दूल्हे ने पुलिस थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपनी दुल्हन और उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनके मोबाइल फोन बंद थे।
धोखेबाजी कई घटनाएं आई सामने
बता दें कि, इसी तरह की एक घटना में, मुल्तान के एक दूल्हे को धोखा दिया गया जब उसकी खानेवाल दुल्हन पैसे लेकर भाग गई। मुल्तान की घटना में, दूल्हा शादी समारोह के लिए मखदूम रशीद जिले में पहुंचा तो पाया कि दुल्हन और उसका परिवार गायब हो गया है। दूल्हे ने कहा कि उसने दुल्हन के परिवार को 300,000 रुपये का भुगतान किया, जबकि उसकी शादी दोनों परिवारों के आपसी परिचितों द्वारा तय की गई थी।