India News(इंडिया न्यूज),Sweden NATO Bid: स्वीडन के नाटो में शामिल होने का अब रास्ता साफ हो गया है। जहां तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने स्वीडन(Sweden NATO Bid) की नाटो सदस्यता के प्रस्ताव को ग्रैंड नेशनल असेंबली में आगे बढ़ाने और उसका समर्थन करने पर सहमति जताई है। जिसके बाद नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने नए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। बता दें कि, नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने ट्वीट किया कि, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एर्दोआन और स्वीडिश प्रधानमंत्री के साथ मेरी मेजबानी में हुई बैठक के बाद तुर्किश राष्ट्रपति स्वीडन को नाटो में शामिल करने पर राजी हो गए हैं। यह एक ऐतिहासिक कदम है, जो सभी नाटो सहयोगियों को मजबूत और सुरक्षित बनाता है।

तुर्किये के राष्ट्रपति ने जताई सहमति

मिली जानकारी के अनुसार तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने इस विषय पर कहा कि, यूरोप के देशों को तुर्किये के यूरोपीय संघ में शामिल होने का रास्ता साफ करना चाहिए, इसके बाद ही उनका देश नाटो सदस्यता के लिए स्वीडन का समर्थन करेगा। बता दें कि, ब्रसेल्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति तैयब एर्दोआन ने ये भी कहा कि, पहले यूरोपीय संघ में तुर्किये का रास्ता साफ करें, फिर स्वीडन के लिए रास्ता साफ करें, जैसे हमने फिनलैंड के लिए रास्ता साफ किया। अब यूरोपीय संघ का हिस्सा बनने के लिए तुर्किये के प्रस्ताव पर अमल करने का समय आ गया है। तुर्किये 50 वर्षों से अधिक समय से यूरोपीय संघ में शामिल होने का इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़े