India News (इंडिया न्यूज़),Switzerland: स्विट्जरलैंड में एक तेज तूफान ने आतंक मचा रखा है। जिसके चलते पहाड़ी इलाकों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वहीं आपको ये भी बता दें कि, तेज तूफान के चलते एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों पर बने कई घर भी तूफान के कारण तबाह हो गए।
तेज तूफान ने मचाया हरकंप, बर्बाद हुए आशियाने
मिली जानकारी के अनुसार, स्विट्जरलैंड के एक अधिकारी ने तूफान से मची तबाही की जानकारी देते हुए बताया कि, देश के उत्तर-पश्चिमी इलाके में सोमवार को एक तेज तूफान आया था। तूफान के कारण न्यूचैटेल क्षेत्र में जुरा की पहाड़ियों पर बसे ला चाक्स-डी-फोंड्स शहर काफी प्रभावित हुआ। न्यूचैटेल पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन के पास क्रेन गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए। तूफान के कारण कई गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गईं। घरों की छतें टूट गईं। पेड़ उखड़ गए। कई फर्नीचर उड़ गए।
217 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार
वहीं अधिकारी ने आगे बतातें हुए कहा कि, मौसम विभाग के अनुसार, 217 किलोमीटर (135 मील) प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान दर्ज किया गया। तूफान क्षेत्र में पहुंचते ही अधिक खतरनाक हो गया था। बचाव और सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि वे घरों में ही रहें। घर से बाहर न ही निकलें। तूफान के दोबारा आने की आशंका है।
ये भी पढ़े
- मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के दफ्तर पर हमला, घायल लोगों को चिकित्सा भत्ता के रूप में मिलेगे 50,000 रुपए
- मध्य प्रदेश के बाद आगरा में मूत्रकांड का वीडियो वायरल, पीटने के बाद चेहरे पर की पेशाब