India News (इंडिया न्यूज), Taliban Minister Resigned : अफगानिस्तान में इन दिनों हलचल मची हुई है। तालिबान सरकार के अंदर जबरदस्त कलह चल रही है। जिसका नतीजा ये है कि कई नेता अपना पद छोड़कर जा रहे हैं। हाल ही में एक बड़े मंत्री ने पद छोड़ दिया है। ये वही मंत्री हैं जिन्होंने कुछ समय पहले महिलाओं की शिक्षा को लेकर बात करके हलचल मचा दी थी। वहीं, अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दावा किया जा रहा है कि इसमें तालिबान सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा का भी हाथ है क्योंकि लंबे समय से दोनों के बीच में अनबन चल रही थी।

ये मंत्री और कोई नहीं बल्कि तालिबान सरकार में आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी हैं, जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा, विदेश नीति और शासन व्यवस्था जैसी नीतियों को लेकर असहमति जताई थी। जिसके बाद से उनका सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा के साथ विवाद बढ़ गया था। वो पहले इलाज के लिए विदेश गए थे और लंबे समय बाद काबुल लौटे, आने के बाद उन्होंने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से जाहिर है कि तालिबान सरकार में आंतरिक कलह काफी बढ़ चुकी है।

Trump का अब तक का सबसे बड़ा आदेश, 41 देशों में आ गया भूचाल, इस मुस्लिम देश के बुरे दिन शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अफगान तालिबान सरकार में दो गुटों बन चुके हैं और दोनों के बीच नीतियों के लेकर बवाल चल रहा है। इन नीतियों में महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध, अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर कठोर रवैया और आंतरिक शासन की रणनीतियां शामिल हैं। एक गुट पाकिस्तान समेत अन्य कट्टरपंथी समूहों से गहरा संबंध भी रखता है।

Pakistan को मिल रही किस पाप की सजा? फिर इस बड़ी मस्जिद में हुआ भयानक ब्लास्ट