- नेपाल के पोखरा से भरी थी उड़ान, 3 जापानी नागरिक भी सवार
इंडिया न्यूज, काठमांडू, (Tara Airlines Plane): नेपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार तारा एयर के एक विमान का कंटेक्ट टूट गया है जिसके बाद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना आज सुबह की है। अधिकारी चालक दल से लगातार संपर्क बनाने का प्रयास कर रहे हैं। विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी।
डबल इंजन का है विमान
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि डबल इंजन का यह विमान है और इससे आखिरी बार सुबह 9:55 पर संपर्क हुआ था। उन्होंने बताया कि विमान में 22 यात्री सवार हैं, जिनमें चार भारतीय शामिल हैं। नेपाल के स्थानीय मीडिया ने बताया कि लापता विमान में जापान के तीन नागरिक भी सवार हैं। इसके अलावा चार भारतीय और 15 लोग नेपाल के हैं। चालक दल सहित विमान में 22 यात्री सवार हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़ें : लद्दाख में नदी में गिरी सेना की बस, 7 जवान शहीद
ये भी पढ़ें : चारधाम यात्रा में 8 और श्रद्धालुओं की मौत, अब तक हो चुकी हैं इतनी मौतें
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube