Teacher Made Such A Posture , Woman In Trouble
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Teacher Made Such A Posture : आज की दौड़-भरी जिंदगी में शरीर को ताजगी देने के लिए योग का महत्व काफी बढ़ गया है। मगर यदि कोई योग गुरु इतना सख्त आसन करने के लिए कहे जो आपके लिए परेशानी बन जाए तो क्या होगा। दरअसल चीन के एक प्रांत में योग के दौरान ऐसा ही कुछ एक महिला से हुआ। जिससे उसे कई माह बेड पर बिताने पड़ गए।

Also Read : COVID-19 : ब्रिटेन से आए 700 यात्री किए क्वारंटाइन

Teacher Made Such A Posture : ड्रैगन आसन करते टूटी जांघ की हड्डी

हाल ही में चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला का पैर योग करते समय अचानक टूट गया। यह सब तब हुआ जब महिला की योग टीचर ने उसे ड्रैगन आसन करने के लिए कहा। टीचर ने खुद यह आसन करके बताया, इसके बाद जैसे ही महिला ने इसे किया, उसकी जांघ की हड्डी ही टूट गई। दरअसल, यह घटना चीन के अन्होई प्रांत की है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का नाम वांग है।

Teacher Made Such A Posture : महिला को कराना पड़ा आपरेशन

महिला ने बताया कि उस दौरान भी नहीं पता चल पाया कि क्या हुआ है, बस उसके पैर हिल नहीं रहे थे, जब दर्द बढ़ गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हड्डी में फ्रैक्चर है। यह तय हुआ कि इसे ठीक करने के लिए आपरेशन करने की जरूरत है।

Teacher Made Such A Posture : 16 दिन तक अस्पताल में रही

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का आपरेशन हुआ और वह महिला करीब 16 दिनों तक अस्पताल में रही। इस दौरान वो बिलकुल भी नहीं चल पा रही थी। हालांकि उस महिला की योग टीचर ने ही अस्पताल का पूरा खर्च उठाया। उन्होंने करीब चार लाख रुपए इलाज पर खर्च किए।