India News (इंडिया न्यूज), Largest Political Parties In The World: राजनीतिक पार्टियों को किसी भी लोकतांत्रिक देश की रीढ़ माना जाता है। ये राजनीतिक दल देश की व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही देश की जनता अपनी पसंद की किसी एक राजनीतिक पार्टी को अपना सेवक चुनती है। आपको बता दें कि हर राजनीतिक दल की अपनी विचारधारा और पार्टी का प्रतीक होता है। आइए जानते हैं दुनिया की उन 10 सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बारे में जो देश के साथ-साथ पूरी भू-राजनीति में अपना योगदान देती हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था। प्रसिद्ध राजनीतिक चिकित्सक श्यामा प्रसाद मुखर्जी इस पार्टी के संस्थापक हैं। वर्तमान में केंद्र में बीजेपी की सरकार है और पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। बीजेपी के 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। चीन की सीसीपी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी के 9.8 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का अपने देश की सेना, अर्थव्यवस्था और समाज पर पूरा नियंत्रण है। इसकी स्थापना वर्ष 1921 में हुई थी।
यूपी में टूट जाएगा कांग्रेस का सपना, ऐसा क्या करने जा रही सपा; 2027 चुनाव में लग सकता है तगड़ा झटका
तीसरे नंबर पर आती है कांग्रेस
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुई थी। वर्तमान में यह पार्टी भाजपा के खिलाफ विपक्ष में है। कांग्रेस के कुल 5 करोड़ सदस्य हैं। अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी उदारवादी और प्रगतिशील विचारधारा का समर्थन करती है। इस पार्टी में 4.7 करोड़ लोग हैं। इस पार्टी के बराक ओबामा और जो बिडेन अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पद संभाल चुके हैं।कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। इसकी स्थापना वर्ष 1885 में हुई थी। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के 3.6 करोड़ सदस्य हैं। वर्तमान में यह पार्टी सत्ता में है और पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में अपना पद संभाल रहे हैं। यह यूएसए की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
छठे स्थान पर काबिज है AIADMK
1972 में स्थापित तमिलनाडु की AIADMK दुनिया की छठी सबसे बड़ी पार्टी है। यह भारत की एक क्षेत्रीय पार्टी है। इसके 1.5 करोड़ सदस्य हैं। जयललिता ने इस पार्टी को लोकप्रिय बनाया। तुर्की की सत्तारूढ़ पार्टी AKP को सातवां स्थान मिला है। इस पार्टी के 1 करोड़ सदस्य हैं। इस पार्टी की स्थापना 2001 में तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के नेतृत्व में हुई थी। यह पार्टी पिछले 2 दशकों से तुर्की पर हावी है। आठवें नंबर पर आम आदमी पार्टी(AAP) का नाम आता है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आम आदमी पार्टी भारत में तेजी से उभरती हुई पार्टी है। इसके 1 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। इस पार्टी का गठन 2 अक्टूबर 2012 को हुआ था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल AAP के संयोजक हैं।
9वें स्थान पर है PTI
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की स्थापना वर्ष 1996 में हुई थी। यह पार्टी वर्ष 2018 में सत्ता में आई। इमरान खान ने इस पार्टी को घर-घर में लोकप्रियता दिलाई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व वाली यूनाइटेड पार्टी रूस की सबसे प्रभावशाली पार्टी है। इस पार्टी के 60 लाख से ज्यादा सदस्य हैं। यूनाइटेड पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवाद है।