इंडिया न्यूज़: (Austrian Airline Flight) ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की तरफ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को सिर्फ इस वजह से आधे रास्ते से लौटना पड़ा क्योंकि उसमें टॉयलेट ख़राब था। बता दें कि ये घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑस्ट्रियन एयरलाइंस में यात्रा करने वाले यात्रियों ने लौटने के बाद जमकर बवाल काटा है।

इस वजह से फ्लाइट को वापिस लौटना पड़ा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये घटना सोमवार, 17 अप्रैल की बताई गई है। जब बोइंग 777 विमान ने करीब 300 यात्रियों के साथ वियना से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरा। यात्री निश्चिन्त थे कि करीब 8 घंटे में ये फ्लाइट उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचा देगी। लेकिन दो घंटे की उड़ान के बाद फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि फ्लाइट के 8 में से 5 टॉयलेट टूट गए थे। ऐसे में 300 यात्रियों के साथ 8 घंटे की यात्रा इस फ्लाइट से संभव नहीं था।

प्रवक्ता ने बताया तकनीकी दिक्कत

जानकारी के अनुसार, आधे रस्ते से फ्लाइट के लौटने पर एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने 18 अप्रैल को बताया कि शौचालयों में तकनीकी दिक्क़त आ गई थी। टॉयलेट का फ्लश ठीक से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में क्रू मेंबर्स ने वापस लौटने का फैसला किया। दरअसल, ऐसा नहीं करने पर यात्रा के दौरान यात्रियों को ही परेशानी का सामना करना पड़ता।

इसके साथ ही प्रवक्ता ने इस बात का भी दावा करते हुए बताया कि इस तरह की समस्या ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट में पहली बार आई है। इससे पहले इस तरह की दिक्कतें कभी देखने को नहीं मिलीं। हालांकि इस घटना के लिए उन्होंने मांफी मांगते हुए कहा कि यात्रियों की असुविधा के लिए हमें अत्यंत खेद है। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट को ठीक कर लिया गया है और अब वो पहले की तरह सेवा दे रही है।