India News (इंडिया न्यूज),Saudi Arabia:सऊदी अरब सरकार ने नए यात्रा प्रतिबंध लागू किए हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 14 देशों पर ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्रतिबंध 13 अप्रैल से मध्य जून तक लागू रहेंगे, यानी हज यात्रा पूरी होने तक ये प्रतिबंध जारी रहेंगे। सऊदी में हज यात्रा के दौरान दुनियाभर से आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है और वो लोग भी मक्का मदीना पहुंचते हैं जिनके पास हज वीजा नहीं होता। जिससे हज मंत्रालय की व्यवस्थाओं में बाधा आती है। पिछले साल भी बढ़ी संख्या और अत्यधिक गर्मी के कारण इसी तरह के हज में एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

इस वजह से लिया फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई गाइडलाइन्स के तहत उमराह वीजा, बिजनेस विजिट वीजा और फैमिली विजिट वीजा को निलंबित कर दिया गया है। सऊदी अरब के वीजा प्रतिबंध से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के वो लोग निराश हैं, जो इन वीजा की मदद से हज के दौरान मक्का और मदीना जाना चाहते थे। सऊदी क्राउन प्रिंस के निर्देश के बाद उठाया गया कदम

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अधिकारियों को सख्त वीजा नियमन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है ताकि देश में हज यात्रा सुचारू रूप से और सुरक्षित तरीके से पूरी हो सके।

सऊदी अरब के अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से लोगों को बिना पंजीकरण के हज करने से रोका जा सकेगा। अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि दूसरे देशों के नागरिक उमराह वीजा या विजिट वीजा लेकर सऊदी अरब आते हैं और पवित्र मक्का में हज करने के लिए अवैध रूप से वहां रहते हैं।

इन देशों पर प्रतिबंध

सऊदी अरब ने करीब 13 देशों के वीजा निलंबित कर दिए हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन शामिल हैं।

वक्फ कानून पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, भाजपा और NC-PDP के विधायकों में गुत्थम-गुत्थी, Video में दिखा महासंग्राम

जिस चीज को रखते हैं अपने सबसे करीब, उसी की वजह से तबाह हो गया ये मुस्लिम देश, खुलासे के बाद सदमे में आएं लोग

700 पार पहुंचा शुगर? तो खाओ ये देसी हरी सब्जी, फटाक से कर देगी कंट्रोल, नसों से चूस लेगी ज़हर जैसा कचरा!