India News (इंडिया न्यूज), Norway Princess Son Arrest On Rape : नॉर्वे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के सबसे बड़े बेटे बोर्ग होइबी पर रेप करने का आरोप लगा है। इसके चलते पुलिस ने बोर्ग होइबी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने को लेकर नॉर्वे पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय होइबी बेहोशी की हालत में लड़की के साथ रेप किया, उस वक्त लड़की विरोध भी नहीं कर सकी। घटना वाले दिन ही उसने होइबी से पहली बार मुलाकात की थी। रेप पीड़िता की उम्र 20 साल बताई जा रही है। पुलिस की तरफ से पीड़िता के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं बताई गई है। ये घटना अगस्त की बताई जा रही है।
कौन है बोर्ग होइबी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेट्टे-मैरिट के बेटे बोर्ग होइबी 1997 में जन्मे। मैरिट ने होइबी को जन्म तब दिया, जब उनकी क्राउन प्रिंस हाकोन से शादी नहीं हुई थी। तब वो किसी और के साथ रिश्ते में थीं। उनके दो सौतेले भाई-बहन हैं- राजकुमारी इंग्रिड एलेक्जेंड्रा और राजकुमार स्वेरे मैग्नस। होइबी के पास शाही परिवार में कोई पदवीं नहीं है। वहीं इश रेप केस को लेकर , बचाव पक्ष के वकील ओविंड ब्रैटलीन के अनुसार, होइबी ने आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है और अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
पहले भी दुर्व्यवहार के लगे हैं आरोप
सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक होइबी पर अब तक पांच व्यक्तियों (चार महिलाएं और एक पुरुष) ने भी घनिष्ठ संबंधों की आड़ में दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा अगस्त में, होइबी पर ओस्लो में कथित बलात्कार पीड़िता के अपार्टमेंट में झगड़े के दौरान शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगा था। घटना के दौरान कथित तौर पर उसके बेडरूम की एक दीवार में चाकू फंसा हुआ पाया गया था। बोर्ग होइबी क्राउन प्रिंस हाकोन और क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट के घर के करीब स्कागुम में रहते हैं।