जबरदस्त फैन फॉलोइंग
पीएम मोदी की न केवल मॉरीशस में बल्कि पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, उन्हें देखने के लिए वाकई भीड़ उमड़ पड़ती है। दुनिया के किसी भी कोने में जाएं, वहां मौजूद भारतीय उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। मॉरीशस में जो हुआ, वह वाकई अनोखा था। सड़क के दोनों तरफ हर कोई पीएम को देख रहा था। वे उनके आने का इंतजार कर रहे थे।
मिला सर्वोच्च सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस गए थे। वे मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। पीएम मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (GCSK) से सम्मानित किया गया। मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने पीएम मोदी को यह सम्मान दिया।
मॉरीशस सिर्फ साझेदार नहीं, परिवार है-पीएम मोदी
यह पहली बार है जब किसी भारतीय राजनेता को यह सम्मान मिला है। पीएम मोदी ने यह पुरस्कार भारत के 1.4 अरब लोगों और मॉरीशस में रहने वाले उनके 1.3 मिलियन भाइयों और बहनों को समर्पित किया। उन्होंने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब भी मैं मॉरीशस आता हूं, मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने लोगों के बीच हूं।
मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ मेरे लिए सम्मान नहीं है, यह भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों का सम्मान है। मॉरीशस एक ‘मिनी इंडिया’ की तरह है। मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है। हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। मॉरीशस भारत के SAGAR विजन के केंद्र में है। जब मॉरीशस समृद्ध होता है, तो भारत सबसे पहले जश्न मनाता है।
किससे डर रहे हैं ट्रंप? गाजा को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, मुसलमानों में जश्न का माहौल
हरियाणा में आज से बदलेंगे मौसम के मिजाज, झमाझम बरसेंगे बादल, जानिए होली वाले दिन कैसा रहेगा मौसम