India News (इंडिया न्यूज),Sunita Williams:नासा क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के सफल स्पलैशडाउन के बाद आज सुबह नौ महीने से अधिक समय में पहली बार पृथ्वी की हवा में सांस ली। अंतरिक्ष यात्रियों को स्ट्रेचर पर कैप्सूल से उतारा गया। यह एहतियात लंबी अवधि के अंतरिक्ष मिशन से लौटने वाले सभी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बरती जाती है।अमेरिकी समय के अनुसार, कैप्सूल सोमवार-मंगलवार की रात 1 बजे के कुछ ही समय बाद इंटरनेशनल सेंटर से अलग हुआ और फिर सुबह 5:57 बजे (भारतीय समय के अनुसार बुधवार को 3:27 बजे) फ्लोरिडा तट पर उतरा।

धरती पर लौटने में लगे 17 घंटे

आपको बता दें कि भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर लौट आए हैं। उनके साथ क्रू-9 के दो और अंतरिक्ष यात्री निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी हैं। उन्हें अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर लौटने में 17 घंटे लगे। चारों अंतरिक्ष यात्री मंगलवार 18 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से रवाना हुए।

कुछ देर के लिए ब्लैकआउट हो गया संचार

जब अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया तो उसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। इस दौरान कुछ देर के लिए संचार ब्लैकआउट हो गया। ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर फ्लोरिडा के समुद्र में उतरने तक करीब 17 घंटे लगे। जैसे ही कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर गिरा, उसके चारों ओर कई डॉल्फिन तैरती हुई दिखाई दीं, जो अंतरिक्ष यात्रियों का घर वापसी पर स्वागत कर रही थीं।

पानी में उतराअंतरिक्ष यान

बता दें कि मंगलवार की सुबह अंतरिक्ष यान का दरवाजा बंद हुआ और थोड़ी देर बाद अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया। इसके बाद बुधवार को सुबह 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। यानी अंतरिक्ष यान के इंजन को कक्षा से विपरीत दिशा में फायर किया गया। इसके चलते अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और सुबह 3:27 बजे यह फ्लोरिडा के तट से दूर पानी में उतरा।

ड्रैगन अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग के बाद सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।

 

ड्रैगन से बाहर आते ही सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने कैमरे की तरफ हाथ हिलाकर घर लौटने की खुशी जाहिर की।

 

इसके साथ ही उनके चेहरे पर 9 महीने बाद धरती पर लौटने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

 

IPL 2025: रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स की खिताबी जंग की शुरुआत

राज्यमंत्री राजेश नागर ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद, कहा – बजट में फरीदाबाद के ‘विकास के लिए की गई घोषणाएं मनभावन सौगात’

यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा..पत्नी की मौत, पति घायल, इंस्टा पर हुई थी दोस्ती, 4 महीने पहले ही की थी शादी