India News (इंडिया न्यूज),Bangladesh:बांग्लादेश की 27 महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने देश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में मॉडल और सोशल मीडिया कार्यकर्ता मेघना आलम की हाल ही में हुई गिरफ्तारी को लेकर यूनुस से कुछ कड़े सवाल पूछे गए हैं। इसके साथ ही इन 27 महिला कार्यकर्ताओं ने मेघना आलम की तत्काल रिहाई की भी मांग की है। यह पत्र रविवार को ईमेल के जरिए भेजा गया, जिसमें मेघना की गिरफ्तारी को उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया है।

इस बात पर जताई कड़ी आपत्ति

बिना वारंट के गिरफ्तारी पर उठाए सवाल पत्र में महिला कार्यकर्ताओं ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई है कि मेघना आलम को बिना वारंट के गिरफ्तार किया गया, जो कानूनी और नैतिक दोनों ही दृष्टिकोण से गलत है। उन्होंने पत्र में सवाल किया है कि किस आधार पर उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया। क्या इस कार्रवाई के लिए सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया? और ऐसे संवेदनशील समय में एक महिला को गिरफ्तार करने के लिए 30 अधिकारियों को क्यों तैनात किया गया?

9 अप्रैल को किया गिरफ्तार

पत्र में कहा गया है कि मेघना आलम को 9 अप्रैल को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय वह फेसबुक पर लाइव थीं। उस समय कुछ महिला अधिकार कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गईं। करीब 24 घंटे बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें विशेष अधिकार अधिनियम, 1974 के तहत काशीपुर जेल भेज दिया गया।

मेघना आलम पर कितने आरोप

मेघना पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने, राजनयिक संबंधों को नुकसान पहुंचाने और आर्थिक नुकसान की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों की पारदर्शी जांच की मांग करते हुए दोषियों को दंडित करने की अपील भी की है।

पत्र पर किन हस्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं?

इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में वकील इशरत जहां और तबस्सुम मेहनाज, जहांगीरनगर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मिर्जा तस्लीमा सुल्ताना, ढाका विश्वविद्यालय की शिक्षिका मोशाहिदा सुल्ताना, मानवविज्ञानी और फिल्म निर्माता नसरीन सिराज, गायिका फरजाना वहीद सयान, फोटोग्राफर पद्मिनी चकमा और लेखिका-शोधकर्ता पारसा संजना शामिल हैं।

मटन के शौकीन जेडी वेंस कैसे एक भारतीय लड़की की वजह से खाने लगे वेज, दिलचस्प है जेडी वेंस और उषा की प्रेम कहानी

Muslim Population: भारत, पाकिस्तान या बांग्लादेश…किस देश में सबसे ज्यादा है मुस्लिमों की आबादी?

क्या है ये डबल निमोनिया? जो बन गया पोप फ्रांसिस की मौत का कारण…जानें कितनी जानलेवा है ये बीमारी जो शरीर में घुसते ही खोखला कर…!