India News (इंडिया न्यूज), Russian Nuclear Arsenal : रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग किसी भी वक्त पूरी दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध में झूक सकते हैं। यूक्रेन को अमेरिकी मिसाइल के इस्तेमाल का आदेश देने के बाद से ऐसे आसार लगाए जा रहे हैं कि तीसरा विश्व युद्ध कभी भी शुरू हो सकता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले ही परमाणु जंग की धमकी दे चुके हैं। अब पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने यूक्रेन, नाटो और अमेरिका को खुली चुनौती दी है कि अगर उनके देश के खिलाफ लंबी दूरी की मिसाइलों या हथियारों का इस्तेमाल किया तो हम परमाणु जंग छेड़ देंगे। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में सबसे बड़ा परमाणु हथियारों का जखीरा रूस के पास है।

हाल के समय में दुनिया के 9 देशों के पास परमाणु हथियार हैं। इसमें अमेरिका, रूस, इंग्लैंड, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजरायल शामिल है। रूस के पास 4380, अमेरिका के पास 3708, चीन के पास 500, फ्रांस के पास 290, इंग्लैंड के पास 225, भारत के पास 172, पाकिस्तान के पास 170, इजरायल के पास 90 और उत्तर कोरिया के पास 50। इस हिसाब से देखें तो भारत दुनिया का छठवां परमाणु हथियार संपन्न देश हैं. रूस ने अपने 4380 परमाणु हथियारों में से 1710 हथियारों को मिसाइलों, फाइटर जेट्स और बमवर्षकों में तैनात रखा है।

दुनिया खत्म होने का पहला इशारा मिल गया? समुंदर किनारे दिखा ऐसा भयावह नजारा, ताकतवर देशों के छूटे पसीने

रूस की घातक न्यूक्लियर मिसाइलें-

  • RS-24 Yars- इसे रोड-मोबाइल लॉन्चर या साइलो से लॉन्च किया जाता है। हर मिसाइल तीन हथियार ले जाने में सक्षम। इसकी रेंज 12 हजार km है।
  • Topol-M- रोड-मोबाइल लॉन्चर या साइलो से लॉन्च किया जाता है. यह 800 किलोटन यील्ड पैदा करने वाला एक परमाणु हथियार ले जा सकती है। इसकी रेंज 11 हजार किलोमीटर है।
  • Voevoda- सोवियत संघ के समय बनी R-36 मिसाइल को स्कार्प के नाम से भी जानते हैं. इसकी रेंज 11 हजार किलोमीटर है। यह अमेरिका के किसी भी तीन राज्य को एक बार में पूरी तरह से खत्म कर सकती है।
  • Sarmat- रूस की RS-28 Sarmat यानी Satan-2 है तो बैलिस्टिक मिसाइल लेकिन इसकी गति इसे हाइपरसोनिक बना देती है। इसकी रेंज 18 हजार km है।
  • Avangard- रूस की Avangard एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल है। यह उड़ान के दौरान के कई तरह से अपना फ्लाइट रूट बदल सकती है. इंटरसेप्ट करना नामुमकिन है।

गुयाना और बारबाडोस में मोदी-मोदी, भारत के प्रधानमंत्री को मिलेंगे 2 सबसे बड़े सम्मान, जानें अब तक मिल चुके हैं कितने अवॉर्ड्स