India News (इंडिया न्यूज),Pahalgam Terror Attack:पहलगाम हमले के बाद इस्लामाबाद से लेकर दिल्ली तक पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा थी, लेकिन भारत ने सिंधु जल संधि तोड़कर आतंकियों के आका पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह बात खुद पाकिस्तान के शीर्ष नेता कह रहे हैं। दरअसल, भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि तोड़ने का फैसला किया है। इस फैसले से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। हैदराबाद में सिंध तरक्की पसंद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. कादिर मगसी ने समा टीवी से बात करते हुए कहा है कि इस फैसले से पाकिस्तान में गृहयुद्ध छिड़ जाएगा। लोग एक-दूसरे का सिर फोड़ देंगे। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करने की जगह यह फैसला लिया है, जिससे पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान होगा। मगसी के मुताबिक, सिंधु नदी के पानी को लेकर पाकिस्तान के दो बड़े प्रांत सिंध और पंजाब पहले से ही आमने-सामने हैं। लोग सड़कों पर लड़ रहे हैं और अब भारत ने यह फैसला लेकर पाकिस्तान को मात दे दी है। पानी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लोग अब अपने ही लोगों से लड़ेंगे। पाकिस्तान के पंजाब की आबादी 12 करोड़ और सिंध की आबादी 5 करोड़ है।

पाकिस्तान में जल संकट

हर साल औसतन 180 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी सिंधु नदी से बहता है, जिसका 80 प्रतिशत पाकिस्तान इस्तेमाल करता है। 20 प्रतिशत पानी भारत इस्तेमाल करता है। इन दिनों पाकिस्तान जल संकट से जूझ रहा है। पाकिस्तान के पास सिर्फ़ 30 दिन का पानी रिजर्व है। पानी के बंटवारे को लेकर पंजाब और सिंध पहले ही एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।पाकिस्तान में 4.7 करोड़ एकड़ ज़मीन सिंधु नदी के पानी से सिंचित होती है। पाकिस्तान सिंधु के पानी से बिजली भी बनाता है। ऐसे में अगर सिंधु का पानी रोका गया तो पाकिस्तान में बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।पहले से ही कर्ज में डूबे पाकिस्तान के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है। यही वजह है कि पाकिस्तान के बड़े नेताओं ने इसे गंभीर झटका बताया है।

2016 और 2019 में सर्जिकल स्ट्राइक

भारत ने 2016 और 2019 में पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक में भारत ने 245 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। 2019 में पुलवामा के बाद की गई सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने 300 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया था।इस बार भी पहलगाम के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की बात हुई। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि वो इसकी कल्पना भी नहीं कर पाएंगे। पीएम मोदी ने आतंकियों का सफाया करने की बात कही है।

हिंदुओं के खून पर कांग्रेस ने शुरू कर दी राजनीति, पहलगाम आतंकी हमले पर कह दी ऐसी बात, सुन नहीं पाएंगे आप!

पाकिस्तान के इस पावरफुल शख्स इशारे पर पहलगाव में मचाई गई तबाही, पाक पत्रकार ने कर दिया अब तक सबसे बड़ा खुलासा, कहा-पहले विदेशी…

पहलगाम को लेकर अगर पुलिस को ये बता दिया, तो हो जाएंगे मालामाल, सरकार खुद खोलकर रख देगी खजाना