इंडिया न्यूज: (To buy 1 kg, you have to pay about 50 thousand rupees) सब्जियों के भाव हमेशा चढ़ते-उतरते रहते हैं और सब्जियों में आलू को सब्जी का राजा कहा जाता है। क्योंकि आलू एक ऐसी सब्जी होती है, जो 12 महीने तक खाते हुए भी लोगों का इससे मन नहीं भरता। आलू हर सब्जियों के साथ बनाया जाता है। आलू के भाव हमेशा अन्य सब्जियों की तुलना में कम होते हैं, लेकिन आज हम ऐसे आलू की बात करेंगे, जिसके भाव इतने महंगे हैं, कि आप उसे खरीदने के लिए सौ बार सोचेंगे।

  • साल भर में एक बार बिकता है यह आलू
  • कैसा है इसका स्वाद?

साल भर में एक बार बिकता है यह आलू

दरअसल सोने जितनी महंगा इस आलू को Le Bonate आलू कहा जाता है। आलू के कीमत की बात करें तो इसे 1 किलो खरीदने के लिए आपको करीब 50 हजार रुपए चुकाने पड़ते हैं और इस 1 किलो आलू की कीमत उतनी है, जितना कि 10 ग्राम सोने की कीमत है। इसे अमीर लोग काफी पसंद करते हैं और चाव से खाते भी हैं। यह इतना महंगा इसलिए बिकता है, क्योंकि इसे फ्रांस के Ile de Normotier द्वीप पर उगाया जाता है। इसे कहीं और नहीं उगाया जा सकता। यह साल भर में सिर्फ 10 दिनों के लिए ही बाजार में आता है।

कैसा है इसका स्वाद?

कहा जाता है कि इस आलू में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसका छिलका भी लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने वाले लोग कहते हैं कि इस आलू में नींबू, नमक  और अखरोट का मिलाजुला स्वाद रहता है। इस आलू से खास तौर से सलाद, प्यूरी, सूप और क्रीम बनाया जाता है। वही भारत में आलू से समोसे बनाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़े:- अब पूरा विश्व खाएंगा गोदौलिया का पान, चार उत्पादों ने हासिल किया जीआई टैग