India News (इंडिया न्यूज), Powerful Countries:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बयान दिया कि तीसरा विश्व युद्ध दूर नहीं है। और अगर ऐसा होता है तो इसे बस एक ही शख्स रोक सकता है और वो हैं खुद डोनाल्ड ट्रंप। दरअसल मियामी में एक सभा को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम दुनिया भर में चल रहे युद्धों को खत्म करने और दुनिया में शांति बहाल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम नहीं चाहते कि अब युद्ध के कारण और लोग मरें। उन्होंने कहा कि अगर हम मध्य पूर्व और यूक्रेन में हुई मौतों को देखें तो आप समझ सकते हैं कि आप तीसरे विश्व युद्ध से ज्यादा दूर नहीं हैं।

कौन से देश US पर पड़ेंगे भारी?

अब ऐसे में एक सवाल यह उठता है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है और अमेरिका इसमें अलग होकर लड़ता है तो वो कौन से देश होंगे जो US पर भारी पड़ सकते हैं या उसे टक्कर दे सकते हैं। हाल ही में विश्व के 10 सबसे ताकतवर देशों की सूची जारी की गई है। यहाँ बिना किसी संदेह के अमेरिका नंबर 1 पर बना हुआ है। इसके बाद किन देशों का नंबर आता है आइये जानते हैं।

चीन

चीन की जीडीपी 19.53 ट्रिलियन डॉलर है। इसे दुनिया के दूसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इसकी जनसंख्या 141 करोड़ है, जो इसकी बड़ी अर्थव्यवस्था और सैन्य शक्ति का कारण है।

रूस

रूस की जीडीपी 2.2 ट्रिलियन डॉलर है, जो अमेरिका और चीन से काफी कम है। लेकिन सैन्य शक्ति के मामले में यह दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यही वजह है कि इसे इस सूची में तीसरा स्थान मिला है। वैश्विक सुरक्षा और भू-राजनीति के मामलों में रूस की अहम भूमिका है।

यह देश भी शामिल

इन दोनों देशों के अलावा दक्षिण कोरिया, जापान युनाइटेट किंगडम और भारत जैसे देश एक साथ मिलकर अमेरिका पर भारी पड़ सकते हैं। भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत है।

ब्रेन स्ट्रोक से पहले आता है खतरनाक संकेत! 24 घंटे में गायब होने वाले ये लक्षण ना करें नजरअंदाज, वरना जान पर बन सकती है बात!

Viral Video: खतरे में इंसानी अस्तित्व! मानव जैसा दिखने वाला Robot देख लोगों की थर्राई आत्मा, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका