India News (इंडिया न्यूज), TIME 100 List: टाइम मैगजीन की जिस लिस्ट का पूरी दुनिया को इंतजार है, वो आ गई है। जी हां, टाइम मैगजीन ने 2025 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में टैरिफ लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लेकर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले बांग्लादेश के प्रमुख मोहम्मद यूनुस तक का नाम शामिल है। हालांकि, हैरानी की बात ये है कि इस साल टाइम की टॉप 100 लिस्ट में एक भी भारतीय को जगह नहीं दी गई है।
लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं
दरअसल, पिछले सालों की लिस्ट को देखते हुए ये हैरान करने वाली बात है। वजह ये है कि हर साल इसमें अक्सर कोई न कोई भारतीय जरूर होता था। इस बार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का नाम भी इस लिस्ट में है। इस साल टाइम की ‘लीडर्स’ कैटेगरी लिस्ट में शामिल अन्य प्रमुख हस्तियों में यूके के पीएम कीर स्टारमर, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस और अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल हैं। टाइम मैगजीन की ये सालाना लिस्ट कई कैटेगरी में बंटी होती है। जैसे ‘लीडर्स’, ‘आइकॉन’ और ‘टाइटन्स’।
‘लड़की कौन सी…’, जया किशोरी का ‘प्रीति’ पर फूटा गुस्सा, कबीर सिंह को भी धरा, बोलीं- दोनों टॉक्सिक
लोग रह गए हैरान
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, 2024 में बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट और ओलंपिक पहलवान साक्षी मलिक इस सूची में शामिल होने वाले कुछ भारतीय चेहरों में से हैं। इस साल इस सूची में किसी भारतीय का नाम नहीं होने से सभी हैरान हैं। सोशल मीडिया पर इस पर बहस चल रही है। यह तब है जब भारत तकनीक, कूटनीति और कला के क्षेत्र में हर दिन नए आयाम गढ़ रहा है।
कौन हैं रेशमा?
हालांकि, इस साल ‘लीडर्स’ की सूची में भारतीय मूल की रेशमा केवलरमानी का नाम जरूर शामिल है। रेशमा वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की सीईओ हैं। वह 11 साल की उम्र में भारत से अमेरिका चली गईं और बाद में अमेरिका में एक बड़ी, सार्वजनिक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी की पहली महिला सीईओ बनीं। रेशमा केवलरमानी का टाइम प्रोफाइल लेखक जेसन केली ने लिखा है।
किन-किन हस्तियों को मिली जगह?
अन्य श्रेणियों में शामिल अन्य प्रसिद्ध हस्तियों में सेरेना विलियम्स, स्नूप डॉग, एलोन मस्क, ग्रेटा गेरविग, एड शीरन और रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया शामिल हैं। टाइम की यह सूची अब अपने 21वें वर्ष में है। टाइम की यह सूची वैश्विक स्तर पर बहुत शक्तिशाली मानी जाती है। 2025 की सूची आधिकारिक तौर पर 17 अप्रैल को ऑनलाइन प्रकाशित की गई और टाइम पत्रिका के नवीनतम अंक में उपलब्ध है।