Tripura Freak Man Killed Five People
इडिंया न्यूज़, त्रिपुरा
Tripura Freak Man Killed Five People: त्रिपुरा के खोवाई में शुक्रवार रात एक सनकी शख्स ने पांच लोगों की हत्या कर दी। जैसे ही यह बात इलाके में पता लगी तो हर कोई हैरान रह गया। पांच हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्योंकि आरोपी ने इस हत्याकांड में खुदी की बेटियों और बड़े भाई को भी नहीं बख्शा। जानकारी के मुताबिक राजमिस्त्री का काम करने वाले व्यक्ति ने इस दौरान एक पुलिस कर्मी को भी मौत के घाट उतार दिया है।
Read Also : Romantic Christmas Messages 2021 for Friends
पुलिसकर्मी की हत्या से इलाके में सनसनी (Tripura Freak Man Killed Five People)
Tripura Freak Man Killed Five People: जानकारी मिलते ही राज्य के डीजीपी वी एस यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पांच लोगों को क्यों मार डाला अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। यह सब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। हम हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर क्यों आरोपी शख्स ने पांच लोगों की निर्मम हत्या की है।
Read Also : Christmas Holiday Messages 2021 for Kids
पुलिस जांच में जुटी (Tripura Freak Man Killed Five People)
Tripura Freak Man Killed Five People: त्रिपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पांच हत्यों के आरोपी से पूछताछ कर सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी दो बेटियों को मार कर फिर अपने बड़े भाई को मार डाला। इस दौरान आरोपी ने एक पुलिस कर्मचारी समेत एक अन्य को भी जान से मार दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जल्द ही पांच हत्यों की गुत्थी सुलझाने की बात कह रही है।
Read Also : Turmeric is Harmful for the Body शरीर के लिए ज्यादा हल्दी नुकसानदायक
Connect With Us : Twitter Facebook