India News (इंडिया न्यूज),Russia-Ukraine War: व्हाइट हाउस में हुई बहस के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को सैन्य और खुफिया सहायता देना बंद कर दिया था। इसके बावजूद यूक्रेनी सेना ने 6 दिनों में पुतिन के 10 हजार सैनिकों को मार गिराया है। यह जानकारी यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दी है।यूक्रेनी सरकार के मुताबिक 6 दिनों में 10 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं। जो औसतन हर दिन करीब 1100 है। युद्ध के चलते अब तक रूस के करीब 8 लाख 80 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं।

शांति समझौते को लेकर बहस

1 मार्च को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच शांति समझौते को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद ट्रंप ने सैन्य सहायता देने से इनकार कर दिया था। अमेरिका ने एक फैसले में यह भी कहा था कि हम यूक्रेन को खुफिया जानकारी भी नहीं देंगे।इस फैसले को यूक्रेन के लिए बड़ा झटका माना गया था। हालांकि, यूक्रेनी सेना ने अपनी खुफिया जानकारी से रूसी सैनिकों पर हमला जारी रखा है।

कब कितने सैनिक मारे गए?

  • -यूक्रेनी सेना ने 5 मार्च को 1250 रूसी सैनिकों को मार गिराया। इस दौरान यूक्रेनी सेना ने रूस के 23 आर्टिलरी सिस्टम और 86 ईंधन टैंक भी नष्ट कर दिए।
  • 6 मार्च को यूक्रेनी सेना ने 1140 रूसी सैनिकों को मार गिराया। इस दौरान यूक्रेनी सेना ने ड्रोन के जरिए 5 रूसी टैंक नष्ट कर दिए।
  • 7 मार्च को यूक्रेनी सेना ने युद्ध के दौरान 1150 रूसी सैनिकों को मार गिराया। इस दौरान 7 AFV टैंक नष्ट कर दिए गए। 2 एंटी-एयरक्राफ्ट भी मार गिराए गए।
  • युद्ध के अगले दिन यानी 8 मार्च को 1000 रूसी सैनिकों की मौत हो गई। यूक्रेनी सेना के हमले के कारण रूस की 4 तोपें और 113 ईंधन टैंक नष्ट हो गए। इसी दिन यूक्रेनी सेना ने उत्तर कोरिया की मशहूर एम-तोप को भी नष्ट कर दिया।
  • 9 मार्च को यूक्रेनी सेना ने युद्ध के दौरान 1180 रूसी सैनिकों को मार गिराया। इस दौरान 58 आर्टिलरी सिस्टम भी नष्ट कर दिए गए।
  • 10 मार्च को यूक्रेनी सेना ने युद्ध के दौरान 1190 रूसी सैनिकों को मार गिराया। इस दौरान 18 टैंक और 65 आर्टिलरी सिस्टम भी नष्ट कर दिए गए।

आंखों में उतर आएगा खून…औरंगजेब भी लगेगा शरीफ जब सुनेंगे इन राजाओं की कारसतानी, किसी ने मारा था अपना ही भाई तो एक ने बहाया था दामाद का खून

UP Cabinet खत्म! इन 19 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, गेहूं के मूल्यों को लेकर बड़ा ऐलान, नगर निगम के लिए की ये बड़ी घोषणा

हरियाणा में कूड़ा प्रबंधन में बड़ा घोटाला, 32 हजार टन कचरे को मिट्टी में दबाया, SIT जांच के आदेश