इंडिया न्यूज, अंकारा:
भारत के खिलाफ कश्मीर मामले पर बोलने वाले तुर्की में राष्ट्रपति रिसेप तैयप एदोर्गान की लोकप्रियता लगातार कम हो रही है और अब वहां की 6 विपक्षी पार्टियों ने एदोर्गान की जस्टिस एंड पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तुर्की में 2023 में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं लेकिन इससे पहले ही एदोर्गान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक ओपिनियन पोल्स में जस्टिस एंड पार्टी का वोट शेयर भी पिछले कुछ समय से लगातार गिरता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तुर्की में विपक्षी लोग सत्ताधारी पार्टी को हटाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

वे कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहा है जिसे पहले कभी नहीं आजमाया गया है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ओपिनियन पोल्स जैसे नतीजे चुनाव नतीजे में भी आते हैं तो एदोर्गान सत्ता से बेदखल हो सकते हैं। बता दें कि 2019 के स्थानीय चुनावों में भी एर्दोगन के प्रभुत्व को झटका लगा था।

Connect Us : Twitter Facebook