India News(इंडिया न्यूज), Uk Election: ब्रिटेन में आज (4 जुलाई) को आम चुनाव होने वाले है। इस बार चुनाव समय से काफी पहले कराया जा रहा है। जबकि अगर ऋषि सुनक चाहते तो उनके पास चुनाव कराने के लिए अभी काफी वक्त था। आसार थेम कि चुनाव 28 जनवरी 2025 तक हो सकता था लेकिन सुनक ने 22 मई को अचानक आगामी चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया था।

आपको बता दें कि इस बार के अनुमान के मुताबिक कंजर्वेटिव पार्टी अपने एक दशक से जारी शासन को खो सकती है। यानी सत्ता लुनक के हाथ से जा सकती है। ऐसै हम नहीं कह रहें हैं रिपार्टस में दावे किए गए हैं। इसके पीछे की वजह सुनक द्वारा उनके चुनावी वादों को पूरा ना करना है। सुनक ने जनता से महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिसकी वजह से जनता सुनक से नाराज दिख रही है वहीं स्टार्मर एक मजबूत उम्मीदवार बन कर उभरते दिखाई दे रहे हैं। जिससे यह उम्मीद की जा सकती है कि इस बार टक्कर कांटे की होगी।

  • कौन हैं स्टार्मर?
  • जानें कैसे होता है ब्रिटेन में आम चुनाव?
  • एक दिन में ही पूरा हो जाता है चुनाव

कौन हैं स्टार्मर?

स्टार्मर का पूरा नाम सर कीर रॉडनी स्टार्मर है। जो कि ब्रिटिश राजनेता और बैरिस्टर हैं। इनका संबंध लेबर पार्टी से है। कीर का जन्म 2 सितंबर 1962 को लंदन में हुआ था। वे सरे में पले-बढ़े और रीगेट ग्रामर स्कूल में पढ़ाई पूरी की। 16 साल की उम्र में वे लेबर पार्टी यंग सोशलिस्ट में शामिल हो गए। 2015 में आम चुनाव में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए। लेबर नेता के रूप में स्टार्मर ने बहुत से ऐसे सराहनीय कदम उठाए जो कि उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश करता है।

France: क्यों डरे हुए हैं फ्रांस के मुसलमान ? पड़ोसी देशों में भी दहशत का माहौल

जानें कैसे होता है ब्रिटेन में आम चुनाव?

यूनाइटेड किंगडम में कुल 650 सीटें है। प्रत्येक सीट से एक उम्मीदवार चुन कर आता है। यहां दो पार्टी कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी का दबदबा है। ब्रिटेन में आम चुनाव गुरूवार के दिन ही होता है। जिसका समय सुबह 7 बजे से रात के 10 बजे तक होता है। ये चुनाव एक दिन में ही हो जाता है। जैसे ही चुनाव खत्म होता है उसके तुरंत बाद से ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। आपको बता दें कि एक दशक से वहां की सत्ता पर कंजर्वेटिव पार्टी काबिज है लेकिन इस बार दांव उल्टा पड़ता दिखाई दे रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो कंंजर्वेटिव सूत्र ने इस बात से इनकार किया है कि सुनक को अपने क्षेत्र में हार का डर है उन्होंने कहा है कि सुनक को विश्वास है कि वो अपनी सीट बचा लेंगे।

Female Teacher: महिला टीचर ने नाबालिग छात्र के साथ बनाया यौन संबंध, खतरे में पड़ी बच्चे की जान, जानें पूरा मामला