India News (इंडिया न्यूज), UN On Train Hijacking : संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन के अपहरण की कड़ी निंदा की है और बंधक बनाए गए लोगों के बारे में चिंता व्यक्त की है तथा उनकी तत्काल रिहाई का आह्वान किया है। UN प्रमुख ने जोर देकर कहा कि नागरिकों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य हैं। उनके प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, महासचिव पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ट्रेन के अपहरण की कड़ी निंदा करते हैं। बयान में कहा गया कि गुटेरेस बंधक बनाए गए लोगों के बारे में बहुत चिंतित हैं तथा उनकी तत्काल रिहाई का आह्वान करते हैं।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में मंगलवार को संदिग्ध बलूच बंदूकधारियों ने यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। अधिकारियों के अनुसार, नौ डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस, क्वेटा से खैबर-पख्तूनख्वा में पेशावर जा रही थी, जब गुडालार और पीरू कोनेरी के बीच उस पर गोलीबारी की गई। बाद में BLA ने उस ट्रेन को अपने कब्जे में ले लिया।

200 से ज़्यादा लोगो BLA के कब्जें में

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया कि उसने ट्रेन को पटरी से उतारकर उस पर नियंत्रण कर लिया है। समूह ने कहा कि उसने 30 सुरक्षाकर्मियों को मार डाला है और सुरक्षाकर्मियों सहित 200 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है।

BLA ने पाकिस्तान को दी धमकी

एक बयान में, बीएलए ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तानी सेना कोई अभियान चलाती है, तो “सभी बंधकों को मार दिया जाएगा”। यह समूह पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंधित है।

पाकिस्तान में रक्षा सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने लगभग 16 आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि आतंकवादियों के साथ भीषण लड़ाई के बाद लगभग 104 बंधकों को बचाया गया है।

Trump खरीदने चले थे ये देश, लेकिन हो गया बड़ा खेला, अमेरिका में मिलाने का सपना रह गया धरा का धरा

भारत का बताया इसमें हाथ

बलूच विद्रोहियों के द्वारा ट्रेन हाईजैक करने के पीछे पाकिस्तान ने भारत का हाथ बताया है। राणा सनाउल्लाह ने बलूचिस्तान ट्रेन अपहरण कांड को लेकर भारत पर निराधार आरोप लगाए हैं. राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि ‘इस हमले के पीछे भारत का हाथ है। उन्होंने समाचार एजेंसी डॉन से बातचीत में कहा, अफगानिस्तान के अंदर से भारत इन हमलों को संचालित कर रहा है।

जब डॉन के एंकर ने उनसे पूछा, क्या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच विद्रोहियों के बीच कोई संबंध है? क्या TTP बलूचों को समर्थन देता है?’ तो इसके जवाब में राणा सनाउल्लाह ने कहा, ये सब इंडिया कर रहा है, इसमें कोई शक नहीं है। इसके बाद बलूच विद्रोहियों को अफगानिस्तान में सुरक्षित ठिकाना मिल जाता है।

अमेरिका कई देशों को एक साथ बना सकता है कब्रिस्तान? जानिए क्यों इतना शक्तिशाली है US