India News (इंडिया न्यूज), Russia Nuclear Missile : इस वक्त दुनिया के कई हिस्सों में जंग चल रही है। सीजफायर की लाख कोशिश करने के बाद भी रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म नहीं हो पा रहा है। वहीं मिडिल ईस्ट में इजराइल-हमास के बीच जारी जंग के कारण दुनिया में युद्ध और उन्माद का माहौल है। वहीं हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान हुआ है। इसके बाद से भारत भी एक ग्लोबल ताकत बनकर उभर रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल का भी इस्तेमाल हुआ है, जिसके बाद से दुनिया भर में उसका डंका बज रहा है। अब इसी कड़ी में रूस ने एक ऐसी मिसाइल बनाई है, जोकि दुनिया की अपने तरह की इकलौती मिसाइल है। इसे दुनिया की मिसाइलों का बाप कहा जा रहा है।

रूस की बी-21 रेडर मिसाइल

असल में अमेरिकी रक्षा विभाग की खुफिया एजेंसी (DIA) की एक वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रूस ने बी-21 रेडर नाम की मिसाइल बनाई है। ये मिसाइल हवा में वार करने वाली परमाणु मिसाइल है।
रूस इसे अपनी सेना में शामिल करने की तैयारी कर रहा है। इस मिसाइल के आने से रूस की परमाणु ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। यह वैश्विक सुरक्षा के लिए एक नई चुनौती है।

बता दें कि दुनिया में इस वक्त ऐसी मिसाइल किसी भी देश के पास मौजूद नहीं है। अमेरिका ने पहले एम-26 फाल्कन जैसी परमाणु मिसाइल बनाई थी, लेकिन उसे बंद कर दिया गया। रूस ने भी 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद ऐसी मिसाइल बनाने की बात नहीं कही थी।

अमेरिकी बॉम्बर निशाने पर

डिफेंस एक्सपर्ट्स की माने तो रूस की यह नई मिसाइल अमेरिका के बॉम्बर को निशाना बनाने के लिए हो सकती है। 1950 और 1960 के दशक में ये मिसाइलें बॉम्बर समूहों को नष्ट करने के लिए बनाई गई थीं। यह मिसाइल अमेरिकी वायु सेना की रणनीति को प्रभावित कर सकती है।

डीआईए की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूस के पास करीब 1,550 रणनीतिक परमाणु हथियार और 2,000 गैर-रणनीतिक हथियार हैं। हालांकि, ‘बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स’ की 2025 की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस के पास कुल 4,309 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 1,718 रणनीतिक हथियार तैनात हैं। रूस ने 2023 के बाद से अमेरिका के साथ अपने परमाणु हथियारों की जानकारी साझा नहीं की है।

बलूचिस्तान को अलग देश बनने के लिए कहां करना होगा आवेदन? क्या है पूरा प्रोसेस, यहां जानें पूरी डिटेल

‘आतंकवादियों की मदद से हासिल की सत्ता, बांग्लादेश में उन्हीं का राज’ पूर्व पीएम शेख हसीना ने यूनुस सरकार पर बोला बड़ा हमला