इंडिया न्यूज:(US Firing) जॉर्जिया के डगलसविले के एक आवास में 100 से अधिक किशोर शनिवार देर रात हाउस पार्टी कर रहे थे, हाउस पार्टी के दौरान अचानक से गोलीबारी होने लगी। अभी तक की प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाउस पार्टी में हुई गोलीबारी के दौरान 2 किशोरों की मौत हो गई और अन्य 6 किशोर घायल हो गए है। बता दें फिलहाल अभी तक इस घटना से जुड़े मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पार्टी को लेकर चल रही जांच
जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से 32 किलोमीटर पश्चिम में डगलसविले है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस को डगलस काउंटी शेरिफ ऑफिस के अधिकारी ट्रेंट विल्सन ने बताया कि शनिवार की रात 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 11 बजकर 30 मिनट के बीच में गोलियां चलीं। शूटिंग कैसे हुई ? इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? इसकी छानबीन चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हाउस पार्टी में क्या कुछ हुआ, इसको लेकर जांच चल रही है। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हाउस पार्टी में क्या एक से अधिक लोगों ने गोलीबारी की?
घटना की है सीमित जानकारी
बता दें ट्रेंट विल्सन ने मारे गए दोनों किशोरो की जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन विल्सन ने यह जरूर बताया की मृत्यु दोनों किशोरों की उम्र 18 साल से कम थी। इसके साथ ही डगलस काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया पर रविवार को एक बयान शेयर करते हुए बताया कि हम यह जानते हैं कि एक हाउस पार्टी में 100 से अधिक किशोर सम्मिलित हुए थे इसी बीच एक टकराव हुआ, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए। इस समय इस घटना की बहुत सीमित जानकारी है।
Also Read: दूरियां मिटा 35 साल बाद एक बार फिर साथ हुए रणधीर-बबीता