India News(इंडिया न्यूज), US Sanctions on 4 Indian Companies: अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि ये कंपनियां ईरानी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के व्यापार में शामिल हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार (24 फरवरी, 2025) को इसकी घोषणा की। ट्रंप सरकार ने ईरान को तेल की बिक्री रोकने के लिए यह फैसला लिया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) और अमेरिकी विदेश विभाग ने विभिन्न देशों के 30 से अधिक व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया। इस सूची में भारत की भी चार कंपनियां हैं, लेकिन आइए आपको यह भी बताते हैं कि भारतीय कंपनियों का ईरान से क्या संबंध है।

चार भारतीय कंपनियां हुई बैन

ओएफएसी और अमेरिकी विदेश विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चार भारतीय कंपनियां नवी मुंबई स्थित फ्लक्स मैरीटाइम एलएलपी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) स्थित बीएसएम मरीन एलएलपी, ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड और तंजावुर स्थित कॉसमॉस लाइन्स इंक हैं। चार में से तीन कंपनियों पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि वे ईरानी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के परिवहन में तकनीकी प्रबंधक हैं, जबकि कॉसमॉस लाइन्स पर ईरानी पेट्रोलियम के परिवहन में शामिल होने के कारण प्रतिबंध लगाया गया है। ये देश हैं शामिल

OFAC ने कहा, “प्रतिबंधित सूची में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और हांगकांग के तेल दलाल, भारत, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के टैंकर ऑपरेटर और प्रबंधक, ईरान की नेशनल ईरानी ऑयल कंपनी के प्रमुख और ईरानी ऑयल टर्मिनल कंपनी शामिल हैं। इन कंपनियों के संचालन से ईरान की गतिविधियों को वित्तपोषित किया जा रहा था। प्रतिबंधित जहाज़ करोड़ों डॉलर मूल्य के दसियों लाख बैरल कच्चे तेल की शिपिंग के लिए ज़िम्मेदार हैं।

वैश्विक सुरक्षा को अस्थिर करने के लिए किया गया था वित्तपोषण

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ईरान दुनिया की सुरक्षा को असुरक्षित करने के लिए अपने परमाणु हथियारों, बैलिस्टिक मिसाइलों और आतंकवादियों का समर्थन करता है। ईरान के तेल निर्यात कई अधिकार क्षेत्रों में अवैध रूप से किए जाते हैं। ट्रंप सरकार द्वारा की गई ये कार्रवाई ईरान की अस्थिर करने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए की गई है।

MP Kartikeya Sharma पहुंचे अम्बाला, भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी शैलजा सचदेवा के लिए की वोट की अपील, कहा- ‘मेयर के साथ सांसद भी मिलेगा’

सोने से पहले कैसे पानी पीना बन जाता है जहर के समान? कही आप भी तो नहीं कर रहे यही भूल!