India News (इंडिया न्यूज), US News: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक चौकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्त अपने कुत्तों के लिए  रेबीज के दो इंजेक्शन लाया था, लेकिन उसकी प्रेमिका ने उसके ही आखों में इंजेक्शन की सुइयां चुभा दी। इस मामले के बाद पुलिस ने 44 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, महिला का नाम सैंड्रा जिमेनेज़ है। जिसने बहस के दौरान रेबीज की सुई से अपने ही प्रेमी की आंखों पर हमला किया। दोनो के बीच बॉयफ्रेंड द्वारा दूसरी महिलाओं देखने के चलते विवाद हो रहा था। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की एक पलक में छेद हो गया था और उसे देखभाल के लिए स्थानीय अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया।

बता दें कि शनिवार को हुई इस घटना में महिला और पुरुष 8 साल से डेटिंग कर रहे थे, दोनो के बीच लड़के द्वारा दूसरी महिलाओं को देखने को लेकर बहस चल रही थी।

प्रेमी ने पुलिस को बताया कि वह एक सोफे पर लेटा हुआ था, “जब जिमेनेज़ दो सुइयों के साथ उस पर कूद पड़ा। उसने मेरी दाहिनी पलक को छेद कर दिया। इसके तुरंत बाद वह घटनास्थल से भाग गई और प्रेमी ने 911 डायल किया। कुछ घंटों बाद, पुलिस ने उसे आवास के बाहर एक कार में सोते हुए पाया। जिमेनेज ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है और दावा किया है कि चोटें खुद से लगी थीं।”

यह भी पढ़ेंः-