India News (इंडिया न्यूज), Russia On India China Relationship: दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने से साथ ही भारत से जलने वाले इंटरनेशनल नेताओं की संख्या बढ़ गई है। खुद को भारत का हितैशी बताने वाले ट्रंप लगातार पाकिस्तान के लिए प्यार उड़ेल रहे हैं। अब रूस ने ट्रंप की हवा निकलने का तरीका खोज निकाला है और हाल ही में भारत के साथ-साथ चीन को भी एक भयंकर सीक्रेट बता डाला है। इसके बाद दुनिया की 3 सुपरपावर एक साथ आ सकती हैं और ऐसा धमाका कर सकती हैं जो अमेरिका के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है।
दरअसल, हाल ही में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और चीन को एक ऐसी सीक्रेट बात बताया है, जिसके बाद हालात बदल सकते हैं। ये बात जुड़ी थी नाटो (NATO) की चालबाजी से, पुतिन के करीबी का कहना है कि नाटो देश जानबूझ कर भारत और चीन को एक-दूसरे के खिलाफ करना चाहते हैं। लावरोव के मुताबिक नाटो चीन विरोधी साजिश में भारत को फंसा रहा है और तरह-तरह के लालच दे रहा है। उन्होंने पुतिन की तरफ से रूस- भारत- चीन (RIC) संबंधों के मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने ये भी कहा है कि मॉस्को इसके लिए ‘पूरी गंभीरता के साथ’ के साथ कोशिश करना चाहते हैं।
रूस चाहता है कि रूस भारत और चीन एक साथ आए और 3 देश मिलकर एक नई सुपरपावर क्रिएट करें। बता दें कि बीते कुछ महीनों में अमेरिका के रूस और चीन के साथ संबंध बिगड़े हैं। ट्रंप ने तो पुतिन को ‘पागल’ तक कह डाला है। इसके अलावा पाकिस्तान के प्रति सॉफ्ट होकर ट्रंप ने भारत को भी नाराज कर दिया है। अगर वाकई भारत-चीन और रूस साथ आ जाते हैं तो अमेरिका को तगड़ा जवाब मिल सकता है। हालांकि, मुश्किल ये है कि भारत के रूस के साथ तो संबंध अच्छे हैं लेकिन चीन ने पहले से चल रहे बॉर्डर विवाद के बीच हथियारों के जरिए पाकिस्तान की मदद करके भारत के साथ दुश्मनी मोल लेली है।