इंडिया न्यूज़: अंग्रेजी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा जगहों पर बोली जाती है, अगर आप को अंग्रेजी भाषा नही आती तो आप को अन्य देशों में घुमने में काफी परेशानी आती है। इस भाषा के फैलाव की वजह को लेकर बताया जाता है, कि जब पूरी दुनिया में यूरोपीय देश फैल रहे थे तो, सबसे ज्यादा अंग्रेज थे और उनके साथ ही उनकी भाषा भी फैल गयी। लेकिन इस भाषा को नापसंद करने वालों की भी कमी नही है। जिनमें स्पेनिश लोग भी हैं वे अंग्रेजी को लेकर बहुत असहज होते हैं। तो चलिए जानते है आखिर क्या वजह है जिससे स्पेन के लोग अंग्रेजी भाषा को पसंद नही करते।
- स्पेन के लोग ‘एस’ अक्षर के आगे ‘ई’ लगाते हैं
- अंग्रेजी सीखने को लेकर स्पेन के लोगों को होती है परेशानी
स्पेन के लोग ‘एस’ अक्षर के आगे ‘ई’ लगाते हैं
बता दें कि स्पेन के लोगों की स्पेनी भाषा फोनेटिक भाषा होती है। यानी जैसा कहा जाता है वैसा ही वहां लिखा भी जाता है। लेकिन स्पेनी लोग जो आम तौर पर एस अक्षर के आगे ई लगाने की गलती उनमें अक्सर देखी जाती है। अग्रेजी में भी वो Spain के आगे ई अक्षर लगा देते हैं। आपको यह पता होना चाहिए कि अमेरिकी जो अंग्रेजी में बोलते है वैसा ही लिखते है। इसी वजह से ब्रिटेन के लोग अमेरिकियों को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं।
अंग्रेजी सीखने को लेकर स्पेन के लोगों को होती है परेशानी
स्पेन के लोगों को अंग्रेजी को सीखने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यह परेशानी दूसरे विदेशी भाषाओं के लोगों को भी होती है। स्पेन के लोग अंग्रेजी को लेकर अक्सर शिकायत करते रहते हैं। क्योंकि यह भाषा उन्हें कई वजह से असहज करती है। ये वजहें दूसरे विदेशी भाषियों के लिए भी समस्याकारक होते हैं।
ये भी पढ़े:- इमैनुअल मैक्रों ने अमेरिका और ताइवान को लेकर दिया बयान, कहा- ताइवान से जुड़े विवाद को और बढ़ाना यूरोप के हीत में नहीं