India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Plane Wheel Missing : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के हालात ऐसे हो रखे हैं कि वहां पर कुछ भी हो सकता है। अब इसी कड़ी में एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद सभी के होश उड़े हुए हैं। असल में वहां पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक प्लेन का चक्का गायब हो गया है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि इस बात का पता तब चला जब प्लेन लाहौर एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका था। अब ऐसे सवाल उठ रहे हैं कि अगर प्लेन का पहिया गायब था तो इसने लैंडिंग कैसे की? इसके अलावा इस बात की जानकारी भी सामने नहीं आई है कि आसमान से पहिया आखिर कैसे और कहां गायब हो गया?
इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक डोमेस्टिक फ्लाइट का पहिया चोरी हो गया है। फिलहाल एयरलाइंस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। एयरलाइन का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहा है। ठीक इसी तरह की एक घटना कुछ दिनों पहले नेपाल से भी सामने आई थी.
कैसे सामने आया मामला?
खबरों के मुताबिक पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट, जिसकी संख्या पीके-306 है, गुरुवार (13 मार्च, 2025) को कराची से लाहौर के लिए रवाना हुई थी। कराची से उड़ान भरने तक फ्लाइट में सब ठीत था। लेकिन लैंडिंग होने के बाद लाहौर एयरपोर्ट पर पता चलता है कि प्लेन का पहिया ही गायब हो गया हैं, इसके बाद यह पता चला कि प्लेन बिना पहियों के ही जैसे तैसे लाहौर में लैंड कराया गया।
एयरलाइंस के प्रवक्ता की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक लाहौर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद यात्री सुरक्षित उतर चुके थे। इसके बाद प्लान के कप्तान में इंस्पेक्शन किया तभी उन्होंने पाया कि में लैंडिंग गियर के 6 पहियों में से एक पहिया गायब था। एयरलाइंस का सुरक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।
कराची एयरपोर्ट पर मिले पहिए के कुछ टुकड़े
एयरलाइंस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले की जांच की जा रही है की क्या प्लेन में कराची से ही बिना पहिए के उड़ान भरी थी या फिर उसके पहिए हवा में ही उखड़ गए। वहीं ऐसे दावे भी हो रहे हैं कि पहिए के कुछ टुकड़े कराची एयरपोर्ट पर मिले। उन्होंने यह भी बताया कि प्लेन अपने समय पर बेहद आसानी से लैंड हो गया था।