India News (इंडिया न्यूज),China:चीनी सेना के एक जनरल रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए हैं। जनरल ही वेइदोंग एक कार्यक्रम में नजर नहीं आए, तभी से माना जा रहा है कि वे राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ‘सैन्य शुद्धिकरण’ अभियान का शिकार हो गए हैं। दरअसल, चीनी सेना पिछले 40 सालों से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। लेकिन इस बार यह चर्चा में रहा। बुधवार रात को चीन के सरकारी टेलीविजन पर इस कार्यक्रम का वीडियो दिखाया गया। इसमें अधिकारी अपने पद के हिसाब से पेड़ लगा रहे थे। जनरल ही वेइदोंग इस कार्यक्रम में नजर नहीं आए। वे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) में दूसरे सबसे बड़े सैन्य अधिकारी और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के उपाध्यक्ष है
तीन हफ्तों से नजर नहीं आए हैं जनरल
यह कार्यक्रम हर साल वसंत ऋतु में बीजिंग के बाहरी इलाके में आयोजित किया जाता है। कैमरे में एक-एक कर सैन्य जनरलों को दिखाया गया, लेकिन जनरल ही का चेहरा गायब था। समाचार एजेंसी ने उनका नाम भी नहीं बताया। 67 वर्षीय जनरल ही पिछले तीन हफ्तों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। जनरल ही के शी जिनपिंग से लंबे समय से संबंध हैं। फ़ुज़ियान प्रांत में अपने शुरुआती करियर के दिनों से ही दोनों के बीच संबंध रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति से यह सवाल उठता है कि क्या वे शी जिनपिंग के सैन्य सुधारों और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का शिकार हो गए हैं।
स्पष्ट बयान नहीं दे रही है चीनी सरकार
चीनी सरकार भी इस पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दे रही है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने 27 मार्च को कहा, “हमें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।” विशेषज्ञों का मानना है कि कम्युनिस्ट पार्टी की एकता दिखाने के लिए ऐसे आयोजनों में सभी शीर्ष नेताओं की मौजूदगी ज़रूरी है। हालांकि, कुछ का मानना है कि जनरल ही ताइवान के पास हाल ही में हुए सैन्य अभ्यास की तैयारी में व्यस्त हो सकते हैं। लेकिन उनकी अनुपस्थिति सामान्य नहीं है।
अपने लोगों पर भी भरोसा नहीं
सत्ता में आने के बाद से शी जिनपिंग ने सेना में अपने विरोधियों को हटाकर वफादारों को उच्च पदों पर नियुक्त किया है। लेकिन अब उनके चुने हुए लोग संदेह के घेरे में हैं। पिछले कुछ सालों में शी ने दो रक्षा मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाया है। चीन के रक्षा प्रतिष्ठान में एक दर्जन से अधिक उच्च पदस्थ अधिकारियों को 2023 की गर्मियों से हटा दिया गया है। जनरल हे की अनुपस्थिति यह सवाल उठाती है कि क्या शी जिनपिंग का अपने नेतृत्व में विश्वास कम हो रहा है?
इस एक दाल में है इतना प्रोटीन, नॉन वेज भी इसके आगे है पूरी तरह फेल