India News (इंडिया न्यूज),Putin:रूस और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनियाभर में जासूसी करने में बेजोड़ हैं। यूक्रेन से युद्ध के बीच जासूसी का जो नया तरीका सामने आया है, उसने पूरे यूरोप में हलचल मचा दी है। दरअसल, ब्रिटेन में पानी के ऊपर एक जासूसी कैमरा मिला है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह रूस का है। रूस ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

संयंत्र के पास मिला कैमरा

ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ के मुताबिक, ब्रिटेन के परमाणु संयंत्र के पास एक कैमरा मिला है। यह कैमरा पानी के ऊपर और नीचे लगाया गया था। जासूसी का यह नया तरीका ब्रिटेन में पहली बार देखा गया है। ब्रिटिश सेना पूरे मामले में 2 बिंदुओं पर जांच कर रही है। पहला, यह कैमरा कैसे लगाया गया और दूसरा, इसे किसने लगाया?

परमाणु पनडुब्बियां कितनी अहम ?

ब्रिटिश अधिकारियों का कहना है कि रूस के ये जासूसी कैमरे परमाणु पनडुब्बी की निगरानी के मद्देनजर लगाए गए थे। ये रूसी अधिकारी जानना चाहते थे कि ब्रिटेन में परमाणु पनडुब्बी किस तरह की हरकत कर रही है?

युद्ध में परमाणु पनडुब्बियों को काफी अहम माना जाता है। ब्रिटेन की वैनगार्ड परमाणु पनडुब्बी को सबसे खतरनाक हथियार माना जाता है। माना जा रहा है कि इसकी टोह लेने के लिए पानी के ऊपर कैमरे लगाए गए थे। रूस के खिलाफ ब्रिटेन का खुला मोर्चा

यूक्रेन और रूस युद्ध में ब्रिटेन ने व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। जब अमेरिका ने यूक्रेन की मदद करने से इनकार कर दिया तो ब्रिटेन और फ्रांस ने यूरोपीय संघ की एक बड़ी बैठक बुलाई। यह बैठक ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बुलाई गई थी। इस बैठक में सभी ने पुतिन के खिलाफ मिलकर लड़ने की कसम खाई।

इसके बाद रूस ने अटलांटिक और बाल्टिक क्षेत्र में मोर्चा खोल दिया। हाल ही में नॉर्वे के पास एक रूसी पनडुब्बी देखी गई। कहा जा रहा है कि यह रूसी पनडुब्बी केबल वायर काटने का काम करती है।ब्रिटिश अधिकारियों को आशंका है कि इस पनडुब्बी के जरिए पानी में निगरानी कैमरे लगाए गए थे।

मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने पहले लड़की को बुलाया, फिर अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर सात दिनों तक अलग-अलग होटलों में करता रहा रेप, पूरा मामला जान फट जाएगा कलेजा

आज खुलने वाला है किस्मत का खजाना! मेष से मकर तक 6 राशियों पर बरसेगा पैसा, कहीं आप चूक न जाएं आज का सोना जैसा दिन