India News (इंडिया न्यूज़),France:हिंद महासागर में फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात ‘चिडो’ ने काफी तबाही मचाई है। फ्रांसीसी गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि मायोट में चक्रवात ‘चिडो’ के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवात में घायलों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। वहीं चक्रवात में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। फ्रांसीसी गृह मंत्रालय ने कहा कि घायलों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
246 से अधिक लोग घायल
मायोट के एक अस्पताल ने बताया कि वहां भर्ती नौ लोगों की हालत गंभीर है। जबकि 246 से अधिक लोग घायल हैं। फ्रांस के मायोट में चिडो तूफान के कारण द्वीप पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब तक का सबसे भीषण चक्रवात फ्रांस ने राहत और बचाव कार्यों में मदद के लिए 140 नागरिक सुरक्षा सैनिकों और अग्निशमन कर्मियों सहित अतिरिक्त बल भेजे हैं। उष्णकटिबंधीय चक्रवात दक्षिणपूर्वी हिंद महासागर से गुजरा, जिसका असर कोमोरोस और मेडागास्कर पर भी पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मायोट सीधे चक्रवात के रास्ते में आ गया और भारी नुकसान हुआ। मायोट के प्रीफेक्ट ने कहा कि यह 90 साल में मायोट में आया सबसे भीषण चक्रवात था।
स्थिति खतरनाक और असाधारण – ब्रूनो रिटेलो
फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रिटेलो ने कहा कि स्थिति खतरनाक और असाधारण है। हालांकि, उन्होंने फिलहाल किसी निश्चित मानवीय नुकसान का खुलासा नहीं किया। उष्णकटिबंधीय चक्रवात चिडो ने रविवार को मोजाम्बिक में दस्तक दी। 25 लाख लोग हो सकते हैं प्रभावित चिडो ने हिंद महासागर में स्थित करीब 3 लाख की आबादी वाले फ्रांसीसी द्वीपसमूह मायोट में भारी तबाही मचाई। यह अब अफ्रीकी मुख्य भूमि मोजाम्बिक तक पहुंच गया है। जहां आपातकालीन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि दो उत्तरी प्रांतों में 25 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं। 220 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण पेटिट-टेरे द्वीप को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। तूफान धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
मुसाफिरों के लिए मुसीबत बना घना कोहरा, यातायात व्यवस्था कोहरे की मार, वाहनों की चाल भी थमी