India News (इंडिया न्यूज), Olena Zelenska: फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। यूक्रेन की राजधानी कीव ताबड़तोड़ हमलों से दहल गई थी। यूक्रेन ने भी जवाबी हमला किया, जो आज तक जारी है। उस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की जितनी चर्चा में रहे, उतनी ही चर्चा उनकी पत्नी ओलेना ज़ेलेंस्का की भी हुई। यूक्रेन की फर्स्ट लेडी रूस के खिलाफ मुखर रही हैं। उन्होंने लगातार दुनिया के सामने रूस के हमलों का विरोध किया है। जब यूक्रेन के शहरों पर बमबारी हो रही थी, तब ज़ेलेंस्की ने कहा था कि उनका परिवार भी पुतिन के निशाने पर है। ओलेना और वोलोडिमिर के दो बच्चे हैं, एलेक्जेंड्रा और किरिल। आइए आपको ओलेना के बारे में बताते हैं।

पेशे से स्क्रिप्ट राइटर

पेशे से स्क्रिप्ट राइटर ओलेना ज़ेलेंस्का 46 साल की हैं। भले ही वो यूक्रेन की फर्स्ट लेडी हैं, लेकिन उनके पास अपना कोई आधिकारिक पद नहीं है। उन्होंने रूस और पुतिन के खिलाफ़ मज़बूत मोर्चा खोला हुआ है। वो बच्चों के स्वास्थ्य और संतुलित आहार के क्षेत्र में काम करती हैं।

उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि अपनी बेटी एलेक्जेंड्रा के जन्म के समय वह खाने-पीने को लेकर बहुत लापरवाह थीं। लेकिन उन्होंने डॉक्टर की सलाह मानी और संतुलित आहार से अपना वजन 10 किलो कम कर लिया, वो भी सिर्फ 3 महीने में।

यूक्रेन के कीवो रोग शहर में जन्म

ओलेना हर कदम पर अपने पति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ खड़ी रहीं। उनका जन्म यूक्रेन के कीवो रोग शहर में हुआ था। उनके पति भी इसी शहर से ताल्लुक रखते हैं। ओलेना रूसी भाषा में भी पारंगत हैं। ओलेना और वोलोडिमिर के कीवो रोग शहर में कई कॉमन दोस्त थे। लेकिन दोनों की मुलाकात क्रिवो रोग नेशनल यूनिवर्सिटी में हुई थी। उस समय दोनों कानून की पढ़ाई कर रहे थे। उस समय ओलेना रिलेशनशिप में थीं और वोलोडिमिर कॉमेडी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

कॉमेडी की वजह से दोनों करीब आए

इसी कॉमेडी की वजह से दोनों करीब आए। क्वार्टल 95 या स्टूडियो क्वार्टर 95 यूक्रेन में टीवी कंटेंट मुहैया कराने वाला सबसे बड़ा ग्रुप है। वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की खुद इसके संस्थापक सदस्यों में से हैं। ओलेना ज़ेलेंस्का इस स्टूडियो से बतौर स्क्रिप्ट राइटर जुड़ी थीं। दोनों की शादी साल 2003 में हुई थी।

जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, तब से ज़ेलेंस्की और उनकी पत्नी पूरी दुनिया का ध्यान महिलाओं और बच्चों की स्थिति की ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, हर रात बच्चों को बंकरों में ले जाना पड़ता है। हम शांतिप्रिय देश हैं और युद्ध के भी खिलाफ हैं। हमने हमला शुरू नहीं किया है। हम हार भी नहीं मानेंगे।

दुनिया में रहना है तो…मोनालिसा के डांस ने मचाया तहलका, क्यूट एक्सप्रेशन्स देख दिल हार बैठेंगे!

चीन की शक्तिशाली टू-सेशंस मीटिंग से क्यों टेंशन में आए ये देश? टिकी हुईं हैं पूरी दुनिया की नजरें