India News (इंडिया न्यूज), US-Russia Military Comparison : वैसे तो अमेरिका और रूस के बीच दुश्मनी जगजाहिर है। लेकिन ट्रंप के आने के बाद से ये सब बदलता हुआ नजर आ रहा है। रूस-अमेरिका के बीच रिश्ते लगातार बढ़ रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका की बाइडेन सरकार ने यूक्रेन की हथियारों के रूप में जमकर मदद की थी। लेकिन ट्रंप के आने के बाद यूक्रेन को हथियार मिलने बंद हो गए हैं। ट्रंप की तरफ से भी लगातार अपने भाषणों में पुतिन को लेकर सॉफ्ट कार्नर देखा जा रहा है। लेकिन अगर हम दोनों देशों की सेना की बात करें, या फिर अमेरिका-रूस में कौन ज्यादा शक्तिशाली है तो ये बताना ठोड़ा मुश्किल है। चलिए जानते हैं कि दोनों देशों में से सबसे ज्यादा ताकतवर सेना किसके पास है।

अमेरिका और रूस में कौन ज्यादा शक्तिशाली?

सबसे पहले अगर ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स लिस्ट की बात करें तो इसमें अमेरिका पहले स्थान है तो वहीं रूस उसके पीछे दूसरे स्थान पर काफी समय से काबिज है। अमेरिका के पास कुल सैनिकों की संख्या 1328000 और रूसी सेना में कुल सैनिकों की संख्या 1320000 है। वहीं रिजर्व सैनिकों की बात करें तो अमेरिका के पास रिजर्व सैनिकों की कुल संख्या 799500 है। वहीं, रूस के पास इनकी संख्या 2000000 है। वहीं अगर रक्षा बजट की बात करें तो 2024 का अमेरिकी रक्षा बजट 820 बिलियन डॉलर है। वहीं, रूस का रक्षा बजट 126 बिलियन डॉलर है।

टैंको के मामले में रूस अमेरिका से काफी आगे है। रूस के पास 14777 टैंक हैं, तो वहीं अमेरिका के पास 4657 टैंक हैं। इसके अलावा अमेरिकी सेना में आर्मर्ड व्हीकल की संख्या 360069 है। वहीं, रूसी सेना में आर्मर्ड व्हीकल की संख्या 161382 है। अमेरिकी सेना के पास 1595 सेल्फ प्रॉपेल्ड आर्टिलरी हैं। वहीं, रूसी सेना में इनकी संख्या 6208 है। अमेरिकी सेना में रॉकेट लॉन्चर की कुल संख्या 694 है। वहीं, रूसी सेना में रॉकेट लॉन्चरों की संख्या 3065 है।

किसकी वायुसेना है ज्यादा ताकतवर?

वायुसेना की बात करें तो अमेरिका के कुल विमानों की संख्या 13209 है। वहीं, रूस के कुल विमानों की संख्या 4255 है। इनमें अमेरिका के पास 1854 फाइटर जेट हैं तो रूस के पास 809 फाइटर जेट है। अमेरिकी वायुसेना में अटैक जेट की संख्या 896 है। वहीं, रूसी वायुसेना में अटैक जेट की संख्या 730 है। ट्रांसपोर्ट विमान किसी भी जंग में अहम भुमिका निभाते हैं। अमेरिका के पास ट्र्रांसपोर्ट विमानों की संख्या 957 है। तो रूस के पास 453 है। अमेरिकी वायुसेना के पास 5737 हेलीकॉप्टर हैं तो रूसी वायुसेना में हेलीकॉप्टरों की कुल संख्या 1547 है।

किसकी नौसैना में है ज्यादा दम?

नौसैना की बात करें तो अमेरिकी नौसेना की फ्लीट स्ट्रैंथ 472 है। तो वहीं,रूसी सेना की फ्लीट स्ट्रैंथ 781 है। अमेरिकी नौसेना के पास 11 एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। तो वहीं रूस के पास सिर्फ एक। अमेरिकी नौसेना में 9 हेलीकॉप्टर कैरियर हैं। वहीं, रूस के पास इनकी संख्या शून्य है। अमेरिकी नौसेना में 64 पनडुब्बियां हैं। वहीं, रूसी नौसेना में 65 पनडुब्बियां हैं। अमेरिकी नौसेना में 75 विध्वंसक पोत हैं, वहीं रूसी नौसेना में 14 विध्वंसक पोत हैं। अमेरिकी नौसेना में 23 कॉर्वेट हैं, जबकि रूसी नौसेना में 83 कॉर्वेट हैं। अमेरिकी नौसेना में 23 कॉर्वेट हैं, जबकि रूसी नौसेना में 83 कॉर्वेट हैं। अमेरिकी नौसेना में शून्य फ्रिगेट हैं, जबकि रूसी नौसेना में 12 फ्रिगेट हैं।

परमाणु बम किसके पास कितने

रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। इनकी संख्या 5580 है। इतना बम पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए काफी है। अमेरिका के पास 5044 परमाणु बम हैं।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों देशों की सैना लगभग बराबरी पर ही खड़ी हैं। और ट्रंप के हालिया बयानों पर नजर डाले तो पता चलता है कि आने वाले समय में अमेरिका और रूस के बीच की खाई धीरे-धीरे भर रही है।

वो कौन सी बात थी जो सीधा Trump के ईगो पर लगी? Zelensky ने अनजाने में उंगली दिखाकर बता दी अमेरिका की सच्चाई

ट्रंप ने खाली पेट ही जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से निकाला, बर्बाद हुआ शाही लंच…जानें रोस्टेड चिकन, ग्रीन सैलेड समेत खाने का मेन्यू