India News (इंडिया न्यूज),Pakistan:पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पीएम मोदी पड़ोसी देश का दौरा करेंगे? दरअसल, पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में एससीओ की बैठक की मेजबानी कर रहा है। सभी सदस्य देश बारी-बारी से इस बैठक की मेजबानी करते हैं। इस बार इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान को मिली है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अपने पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है।
क्या पीएम मोदी इस बैठक में हिस्सा लेंगे ?
हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी इस बैठक में हिस्सा लेंगे या नहीं। हालांकि, उनके इस्लामाबाद जाने की संभावना न के बराबर है। यह भी संभव है कि भारत की ओर से कोई इस बैठक में हिस्सा न ले। दरअसल, पीएम मोदी हमेशा एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में शामिल होते रहे हैं, लेकिन कजाकिस्तान में हुई बैठक में वे शामिल नहीं हुए। इस बैठक में प्रधानमंत्री की जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। एससीओ एकमात्र बहुपक्षीय संगठन है, जिसमें भारत और पाकिस्तान मिलकर काम करते हैं। दोनों देश इसके पूर्ण सदस्य हैं।
SCO क्या है?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना 15 जून 2001 को हुई थी। शुरुआत में इसमें चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान ही शामिल थे। 2001 में इस संगठन को शंघाई फाइव से बदलकर शंघाई सहयोग संगठन कर दिया गया और उज्बेकिस्तान को इसमें शामिल कर लिया गया। भारत और पाकिस्तान 2017 में एससीओ के सदस्य बने थे और ईरान पिछले साल 2023 में इसमें शामिल हुआ था। 2024 के शिखर सम्मेलन में बेलारूस के शामिल होने के बाद इसके सदस्य देशों की संख्या 10 हो गई है।
Pakistan में बड़ा सड़क हादसा, घाटी में बस गिरने से 22 लोगों की मौत