India News(इंडिया न्यूज),Trump Zelensky Clash:कल ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में गंदा बवाल के बाद से आज अमेरिका ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य और आर्थिक मदद रोकने का ऐलान किया है। व्हाइट हाउस में मचे बवाल के बाद अमेरिका ने ऐलान किया कि यूक्रेन को अब और मदद नहीं दी जाएगी। शुक्रवार को जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी। यह बहस इतनी बढ़ गई थी कि आखिरकार ट्रंप को कहना पड़ा कि आज से आपके बुरे दिन शुरू हो गए हैं। वहीं जेलेंस्की के जाने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि जब आप शांति के लिए तैयार हों तो वापस आ जाना।

रूस को फायदा

इस बीच शनिवार को व्हाइट हाउस ने ऐलान किया कि वह अब इस युद्ध में यूक्रेन को किसी भी तरह की मदद नहीं देगा। अमेरिका से यूक्रेन को मिलने वाली मदद में हथियार, गोला-बारूद और आर्थिक मदद शामिल थी। इस कटौती का यूक्रेन की युद्ध क्षमता पर गहरा असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह फैसला रूस को बढ़त दिला सकता है।

नहीं हुई ये डील

दोनों नेताओं की मुलाकात यूक्रेन में मौजूद खनिज भंडारों को लेकर हुई थी। डील यह थी कि खनिज भंडारों के बदले अमेरिका यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद देना जारी रखेगा। लेकिन जेलेंस्की ने खनिज भंडार देने से इनकार कर दिया और अमेरिकी राष्ट्रपति से तीखी बहस की। इसके बाद अमेरिकी व्हाइट हाउस की ओर से घोषणा की गई कि अब यूक्रेन को मदद नहीं दी जाएगी। ऐसे में यूक्रेन के पास अब सिर्फ यूरोपीय देशों का ही सहारा है।

शादी में नाचने पर गिरफ्तार हो जाते थे लोग? क्या है वो कानून जिसे PM Modi ने करवाया बंद, बांस वाला नियम बताते हुए हंस पड़े प्रधानमंत्री

उत्तराखंड में UCC लागू होते ही लव जिहाद का सनसनीखेज मामला,जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश,आरोपी गिरफ्तार

लूट मचाने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, इन वारदातों को दे चुके हैं अंजाम