India News (इंडिया न्यूज),America deporting 180 indian people:अमेरिका एक बार फिर भारतीय नागरिकों को वापस भेजने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 180 और भारतीयों को अमेरिका से निकाला जाएगा। रविवार 15 फरवरी को अमेरिकी विमान इन नागरिकों को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारेगा और स्क्रीनिंग के बाद उन्हें उनके राज्यों में भेजा जाएगा। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।इससे पहले अमेरिका ने 104 अवैध भारतीय नागरिकों को भारत भेजा था। इन निर्वासितों को अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 ग्लोबमास्टर से लाया गया था। वापस लौटने वालों के पहले समूह में पंजाब के 30, हरियाणा और गुजरात के 35-35 लोग शामिल थे। इनके अलावा महाराष्ट्र के 3, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के 2-2 लोग थे।

हुआ था विवाद

अमृतसर में विमान की लैंडिंग पर भी विवाद हुआ था। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सवाल उठाए थे कि विमान में पंजाब से ज्यादा दूसरे राज्यों के लोग थे, लेकिन फिर भी साजिश के तहत विमान को अमृतसर में उतारा गया।

संसद के बाहर प्रदर्शन

अमेरिका ने जिस तरह से भारतीय लोगों को हथकड़ी लगाई थी और पैरों में बेड़ियां डाली थीं, उससे भारत में काफी बवाल मचा था। इस मामले को लेकर देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। संसद में भी यह मुद्दा उठा था। विपक्षी दलों ने एक सुर में मोदी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था। अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने हाथों में जंजीरें बांधकर संसद के बाहर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया था।

विपक्षी दलों के विरोध के बाद विदेश मंत्री जयशंकर संसद में आए और सरकार की ओर से सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने नियमों के तहत भारतीयों को निर्वासित किया है। उन्होंने कई संदर्भों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका इससे पहले भी भारतीय लोगों को निर्वासित करता रहा है।

अमेरिका दौरे पर हैं पीएम मोदी

180 लोगों की भारत वापसी ऐसे समय में हो रही है, जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। आज रात वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी की ट्रंप से यह पहली मुलाकात है।

राष्ट्रपति भवन में पहली बार गूंजी शहनाई, द्रौपदी मुर्मू ने दूल्हा-दुल्हन को दिेए आशीर्वाद, वायरल हो रहा वीडियो

क्या तुलसी का पौधा उपहार में देना होता है सही…रामा या श्यामा कौन-सा पौधा देना माना जाता है सबसे ज्यादा लकी?

नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देना SP विधायक को पड़ा भारी,11 साल बाद कोर्ट ने सुनाई ऐसी अनोखी सजा