India News (इंडिया न्यूज), Women Rule Country: दुनिया भर में आजतक भी महिलाओं को पूर्ण रूप से अधिकार नहीं दिए गए हैं। बहुत सी जगहों पर आज भी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम समझा जाता है। भले ही दुनियाभर में महिलाएं कितनी भी आगे बढ़ जाएं उन्हें पुरुषों के मुकाबले समान रूप से दर्जा नहीं दिया जाता है। हालांकि पिछले कई वर्षों में महिलाओं के समान अधिकारों को लेकर भारत के साथ ही कई अन्य देशों में भी बहस चल रही है।

लेकिन बता दें कि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहाँ पर पुरुषों का नहीं बल्कि महिलाओं की ज्यादा चलती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में एक देश तो ऐसा भी है जहां महिलाएं ही सबकुछ हैं। उस देश में महिलाओं का ही राज चलता है और महिलाएं ही वहां सरकार भी बना सकती हैं। इस देश में पुरुष महिलाओं के नीचे काम करते हैं और गुलामी का जीवन जीते हैं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने नहीं दिया देश का दर्जा

यह देश चेक रिपब्लिक में स्थित अदर वर्ल्ड किंगडम के नाम से जाना जाता है। इसने खुद को एक स्वतंत्र देश घोषित किया है, जिसकी अपनी राजधानी ब्लैक सिटी है और यहां महिलाओं को नागरिकता दी जाती है। इस देश का अपना झंडा, मुद्रा और पासपोर्ट भी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा इसे एक मान्यता प्राप्त देश नहीं माना गया है।

ससुर ने दामाद की झोली में ड़ाला मोटा दहेज, दूल्हे ने किया ऐसा काम, सब रह गए दंग

महिलाओं के लिए पुरुष नौकर होना अनिवार्य

इस स्वघोषित राष्ट्र का नेतृत्व महारानी पेट्रेसिया करती हैं, और इस देश में पुरुषों को गुलाम के रूप में रखा जाता है। यहां पुरुषों का मुख्य कार्य महिलाओं की सेवा करना है और वे बिना महारानी की अनुमति के कोई काम नहीं कर सकते। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां महिलाओं के लिए पुरुष नौकर होना अनिवार्य है और यह व्यवस्था इस अद्वितीय समाज का हिस्सा है।

एक छोटे शहर के आकार बराबर है यह देश

अदर वर्ल्ड किंगडम में स्कूल, जेल, रेस्टोरेंट और नाइट क्लब जैसी सामान्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, और इस देश में कई इमारतें भी बनी हुई हैं। यह एक छोटे शहर के आकार के बराबर है, जहां महिलाएं ही सभी फैसले लेती हैं और पुरुष उनके आदेशों का पालन करते हैं। यह किंगडम एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत करता है, जहां महिलाओं का राज है और पुरुषों को सेवा देने की जिम्मेदारी दी गई है।

मैदा से बनी चीजों के है दीवाने,तो हो जाए सावधान, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान