India News (इंडिया न्यूज), World Most Indebted Countries: दुनिया में जब भी कर्जदार देशों की बात आती है तो सबसे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका का नाम दिमाग में आता है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने साल 2024 को लेकर एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें सबसे ज्यादा कर्जदार देशों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में पहला नाम वाकई हैरान करने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह लिस्ट साल 2023 के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कर्जदारों की लिस्ट में पहला नाम अमेरिका का है। अमेरिका पर 33,229 अरब डॉलर का कर्ज है।

दूसरे नंबर पर आता है चीन का नाम

इस लिस्ट में दूसरा नाम चीन का आता है। जानकारी के अनुसार, चीन पर 14,692 अरब डॉलर का कर्ज है। तीसरे नंबर पर जापान का नाम शामिल है। बताया जाता है कि, जापान पर 10 हजार 797 अरब डॉलर का कर्ज है। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर यूके का नाम शामिल है। यूके पर 3469 अरब डॉलर का कर्ज है, जबकि इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर फ्रांस का नाम शामिल है। फ्रांस पर 3354 बिलियन डॉलर का कर्ज है।

बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप और 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्काईडाइवर ने किया कुछ ऐसा, चली गई जान

छठे स्थान पर है इटली

इस सूची में इटली छठे स्थान पर है। इटली ने 3141 बिलियन डॉलर का कर्ज लिया है। भारत का नाम भी शीर्ष देशों में शामिल है। अगर साल 2024 की रिपोर्ट पर यकीन किया जाए तो भारत इस सूची में सातवें स्थान पर है। भारत पर 3057 बिलियन डॉलर का कर्ज है। इस सूची से पता चलता है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका, चीन और जापान जैसे देश भी कर्ज लेने में पीछे नहीं हैं। लेकिन भारत का स्तर कम है।

बच्चेदानी की चीर-फाड़ से चाहते है बचना? तो अनजानें में भी मत खा बैठिएगा ये चीजें, मटके जैसा बड़ा हो जाएगा ट्यूमर!