India News (इंडिया न्यूज), World Most Powerful Military: दुनिया के किसी भी देश की ताकत का अंदाजा लगाना है तो आप सबसे पहले किस चीज को देखेंगे। जीडीपी, अर्थव्यवस्था या आर्मी। इन तीनों चीजों से ही पता चलता है कि कोई भी देश कितना ताकतवर है। आज हम आपको ये बताएंगे कि, सैनिकों की संख्या के हिसाब से कौन सा देश सबसे ज्यादा ताकतवर है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में इटली दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में 10वें नंबर पर है। इटली को 0.2164 अंक मिले हैं। इटली में सैनिकों की संख्या 289,000 है। इसमें 31000 नौसेना के जवान और 43000 वायुसेना के जवान हैं।
नौवें स्थान पर है तुर्की
तुर्की अब दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में 9वें नंबर पर है। तुर्की को 0.1902 अंक मिले हैं। तुर्की के पास 8,83,900 सैनिक हैं। तुर्की के पास 115,000 वायुसेना के जवान और 1,50,000 अर्धसैनिक जवान हैं। शक्तिशाली देशों की सूची में जापान 8वें नंबर पर है। इसे 0.1839 अंक मिले हैं। जापान के पास 8,83,900 सैनिक हैं। जापान के पास कुल 3,28,150 सैनिक हैं। इसमें 50,000 वायुसेना के जवान और 25,000 अर्धसैनिक जवान हैं। दुनिया के ताकतवर देशों की सूची में फ्रांस 7वें नंबर पर है। इसे 0.1878 अंक मिले हैं। इसके पास कुल 3,76,000 सैनिक हैं। फ्रांस के पास 40,500 वायुसेना के सैनिक और 1,50,000 अर्धसैनिक बल के सैनिक हैं।
Gold Silver Price Today: आसमान छू रही सोने-चांदी की कीमत, खरीदारी से पहले यहां चेक करें पूरी डिटेल
छठे स्थान पर है ब्रिटेन
ब्रिटेन ताकतवर देशों में छठे नंबर पर है। इसे 0.1785 अंक मिले हैं। इसके पास कुल 11,08,860 सैनिक हैं। ब्रिटेन के पास 34,790 वायुसेना के सैनिक और 9,24,000 रिजर्व सैनिक हैं। दक्षिण कोरिया ताकतवर देशों में पांचवें नंबर पर है। इसे 0.1656 अंक मिले हैं। दक्षिण कोरिया के पास कुल 38,20,000 सैनिक हैं। कोरिया के पास 65,000 वायुसेना के सैनिक और 70,000 नौसेना के सैनिक हैं। भारत ताकतवर देशों में चौथे नंबर पर है। भारत को 0.1184 अंक मिले हैं। भारत के पास कुल 51,37,550 सैनिक हैं। भारत के पास वायुसेना के 3,10,575 और अर्धसैनिक बल के 25,27,000 जवान हैं।
तीसरे नंबर पर आता है चीन
शक्तिशाली देशों में तीसरे नंबर पर चीन है। चीन को 0.0788 अंक मिले हैं। चीन के पास कुल 31,70,000 सैनिक हैं। इसमें वायुसेना के 4,00000 और अर्धसैनिक बल के 6,25,000 जवान हैं। शक्तिशाली देशों की सूची में दूसरे नंबर पर रूस है। रूस को भी 0.0788 अंक मिले हैं। इसमें कुल 35,70,000 सैनिक हैं। इसमें वायुसेना के 1,65,000 और नौसेना के 1,60,000 जवान हैं। अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। इसे 0.0744 अंक मिले हैं। इसमें कुल 21,27,500 सैनिक हैं। वायुसेना के 7,01,319 और नौसेना के 7,99,500 जवान हैं।
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां करें चेक