India News (इंडिया न्यूज), World War II Bomb Found In Paris : फ्रांस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां पर रेलवे की पटरियों के पास बम मिलने की खबर सामने आई। खतरें की बात ये है कि ये कोई आम बात नहीं है बल्कि सालों पुराना द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम है। इस खबर के बाहर आने के बाद लंदन जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों को रोक एहतियात के तौर पर रोक दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेरिस के ‘गारे डू नॉर्ड’ स्टेशन पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम पटरी के पास पाया गया हैं। इसके बाद लंदन जाने वाली यूरोस्टार की सभी ट्रेन सेवाओं को रोकने का फैसला किया गया है।
शुक्रवार तक रोकी गई रेल यात्रा
राजधानी पेरिस में रेल पटरियों के पास द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिलने के बाद लंदन और उत्तरी क्षेत्र जाने वाली यूरोस्टार की सभी रेलगाड़ियों का परिचालन शुक्रवार को रोक दिया गया। बता दें कि यूरोस्टार ब्रिटेन की एक ट्रेन सेवा है। वहीं इस फैसले के बाद फ्रांस के राष्ट्रीय रेल संचालक ‘एसएनसीएफ’ की तरफ से भी बयान सामने आया है। एसएनसीएफ ने की तरफ से जानकारी दी गई है कि पुलिस के अलर्ट के बाद गारे डू नॉर्ड पर अगले आदेश तक रेल परिचालन रुका रहेगा। हम यात्रियों से अपनी यात्रा स्थगित करने का अनुरोध करते हैं।
काफी अहम है गारे डू नॉर्ड ट्रांजिट हब
जानकारी के लिए बता दें कि गारे डू नॉर्ड एक प्रमुख यूरोपीय पारगमन केंद्र (ट्रांजिट हब) है, जो यात्रियों को फ्रांस के उत्तर में अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सेवाएं मुहैया कराता है। इसके साथ ही यह मुख्य पेरिस हवाई अड्डे और कई क्षेत्रीय यात्रियों के लिए अहम जगह है। वैसे ये कोई नई बात नहीं है जब फ्रांस में प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध के बम मिले हो। लेकिन इस वक्त हैरान करने वाली बात ये है कि ऐसे भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मिलना बहुत दुर्लभ है।