India News (इंडिया न्यूज), China Japan Tension: ताइवान के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन ने जापान को बड़ी धमकी दी है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने जापान को परमाणु हमले की धमकी दी है। चीन ने कहा है कि जापान हिरोशिमा और नागासाकी को न भूले। हम उससे भी ज्यादा दर्द दे सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ पर बात करते हुए चीन के विदेश मंत्री ने जापान पर भी निशाना साधा। वांग यी ने कहा कि जापान हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले के 80 साल पूरे करने जा रहा है। हम इस पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन अगर जापान नहीं सुधरा तो हम उससे भी ज्यादा दर्द दे सकते हैं।

चीन के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि ताइवान हमारा हिस्सा है। इसके लोग टोक्यो के इशारे पर उड़ रहे हैं। जापान जानबूझकर चीन में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा है। वांग यी ने कहा कि एशिया में किसी भी देश के साथ कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। सब कुछ ठीक है। वांग यी ने आगे कहा कि चीन की कोशिश पूरी दुनिया में शांति बहाल करने की है। हम शांति के पक्षधर हैं। चीन रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल शांति समझौता चाहता है। हालांकि, वांग यी ने यूक्रेन में शांति सेना भेजने के बारे में कोई बयान नहीं दिया।

इस मूलांक वालों के लिए उधार देना पड़ सकता है भारी, क्रोध और जल्दबाजी से बचें वरना होगा नुकसान, जानें आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल

जापान ने चीन पर लगाया ये आरोप

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में चीन ने जापान की सीमा पर उसे डराने के लिए फाइटर जेट और युद्धपोत भेजे थे, जिसके बाद जापानी अधिकारी हरकत में आए। जापान ने चीन पर उकसावे का आरोप लगाया। कुछ दिन पहले ही चीन और ताइवान की नौसेनाओं के बीच झड़प हुई थी। चीन ने प्रशांत महासागर में मजबूत मोर्चा बना लिया है। वहीं, अमेरिका भी उसे लगातार बढ़ावा दे रहा है। ताइवान ने अमेरिका से हथियार खरीदने का फैसला किया है।वहीं, चीन का कहना है कि ताइवान जापान के जरिए मजबूत बनने की कोशिश कर रहा है।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की नई कीमतें हुईं जारी, खरीदने से पहले यहां करें चेक