India News (इंडिया न्यूज), China-Afghanistan: अफगानिस्तान में चीन का ऑपरेशन इस्लाम जारी है। अब एक चीनी इंजीनियर ने स्थानीय मौलवी के जरिए अफगानिस्तान में इस्लाम कबूल कर लिया है। अब तक अफगानिस्तान में एक दर्जन से ज्यादा चीनी नागरिक इस्लाम कबूल कर चुके हैं। इनमें से कुछ महिलाएं चीनी खुफिया विभाग की सदस्य भी हैं। यह चीन के खुफिया ऑपरेशन का हिस्सा है, जिसके तहत धीरे-धीरे अफगान तालिबान को अपने प्रभाव में लाया जा रहा है। इसी ऑपरेशन के तहत पिछले कुछ महीनों से अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में काम कर रहे एक चीनी इंजीनियर ने स्थानीय मस्जिद में जाकर इस्लाम कबूल करने की इच्छा जताई।

इस्लाम कबूल कर रहे चीनी नागरिक

दिलचस्प बात यह है कि यह इंजीनियर अफगानिस्तान में चीन द्वारा किए जा रहे कथित विकास कार्यों के लिए यहां आया था। चीनी इंजीनियर ने जब इस्लाम कबूल करने की इच्छा जताई तो एक स्थानीय ताजिक ने उसे इस्लाम कबूल करवा दिया। इसके बाद तालिबान के जनरल डायरेक्टरेट ऑफ इंटेलिजेंस की ओर से अपने हाईकमान को रिपोर्ट भेजी गई कि एक और चीनी नागरिक अब अफगान बन गया है। अब तक चीन में दो दर्जन से ज्यादा चीनी नागरिक इस्लाम कबूल कर अफगान नागरिक बन चुके हैं। 

इनमें सबसे पहले अफगान की नागरिकता लेने वाला चीन द्वारा भेजा गया एक कारोबारी था। जिसने अफगान तालिबान को यह यकीन दिलाया था कि वह अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर निवेश करना चाहता है। इस पहले चीनी नागरिक को तालिबान के बड़े नेताओं ने इस्लाम कबूल करवाया था। इसकी घोषणा तालिबान सरकार के आधिकारिक मीडिया हैंडल पर भी की गई थी।

CBI की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए और अन्य वन्यजीवों की खाल तस्करी का भंडाफोड़, चार शिकारी गिरफ्तार

इस वजह से अपना रहे इस्लाम

मिली जानकारी के मुताबिक, जो चीनी नागरिक वहां इस्लाम कबूल कर रहे हैं, वे एक से ज्यादा शादियां भी कर रहे हैं। इस ऑपरेशन इस्लाम का मकसद है कि बड़े पैमाने पर चीनी नागरिक अफगानिस्तान में अपनी स्थानीय पकड़ मजबूत करें और तालिबान सरकार में पूरी तरह से घुसपैठ कर लें। इससे तालिबान की हर हरकत की जानकारी चीन को मिलती रहेगी। चीनी खुफिया विभाग की इस कार्रवाई से भारत और अमेरिका भी हैरान हैं। पहली नजर में इन देशों को लग रहा है कि चीन अफगानिस्तान में उन्हीं मुसलमानों से प्यार कर रहा है, जिन पर वह अपने देश में अपराध करने का आरोप लगाता है।

मां ने अपनी मासूम बेटी को तालाब में फेंका, फिर खुद ही पुलिस को बताया, वजह जान दहल जाएगा दिल