India News(इंडिया न्यूज),Yemen Houthi rebel: गाजा पर इजरायल के हमले के विरोध में उतरे यमन के हूती विद्रोही आतंक का पर्याय बने हुए हैं। अब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को सीधे चुनौती दी है। हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के करीब नौ कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। ये कर्मचारी यमन के हैं। बढ़ते आर्थिक दबाव और हवाई हमलों के बीच हूती विद्रोहियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के करीब नौ कर्मचारियों के साथ ही वहां काम करने वाले अन्य लोगों को भी बंधक बनाए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों में काम करने वाले कर्मचारियों को हूती विद्रोहियों ने बंधक बना लिया है। बंधक बनाए गए कर्मचारियों में से एक की पत्नी भी बंदी है।

Video: EVM को लेकर नरेन्द्र मोदी का विपक्ष पर कटाक्ष, हंसने लगे संसदीय दल के नेता

हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले पर अभी कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। लाल सागर में कई जहाजों को बनाया है निशाना हूती विद्रोहियों ने करीब एक दशक पहले यमन की राजधानी पर कब्जा कर लिया था। तब से वे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के साथ संघर्ष कर रहे हैं। गाजा पट्टी में इजरायल-हमास युद्ध को लेकर हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में कई जहाजों को निशाना बनाया है।

 Nitish Kumar ने इस तरह दिया समर्थन कि हंसने लगे PM Modi, देखें वीडियो