India News (इंडिया न्यूज), Salary package in NDA:अगर आपका सपना भारतीय सेना, वायुसेना या नौसेना में अधिकारी बनने का है, तो नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका हो सकता है। लेकिन आखिर NDA इतना लोकप्रिय क्यों है? इसमें चयन होने के बाद करियर कैसा होता है और सैलरी कितनी मिलती है? आइए जानते हैं हर जरूरी जानकारी।

What is NDA: NDA क्या है?

NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी, जो कि भारत की तीनों सेनाओं – थलसेना, नौसेना और वायुसेना – के अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है। NDA परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा साल में दो बार किया जाता है, जिसे NDA 1 और NDA 2 के नाम से जाना जाता है।

NDA Demand: क्यों है NDA की इतनी मांग?

1. राष्ट्रसेवा का अवसर – NDA पास करने वाले उम्मीदवार भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं।
2. रुतबा और सम्मान – सेना में अधिकारी बनना एक गर्व की बात होती है और समाज में इसका एक अलग ही सम्मान है।
3. बेहतरीन सैलरी और सुविधाएं – NDA से ग्रेजुएट होने के बाद अधिकारियों को आकर्षक सैलरी के साथ कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं।
4. करियर ग्रोथ – NDA से चयनित उम्मीदवार लेफ्टिनेंट के पद से करियर शुरू करते हैं और समय के साथ प्रमोशन पाते हैं।

NDA 2 Exam 2025: NDA में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख से शुरू होगा NDA 2 परीक्षा के लिए आवेदन

NDA Syllabus: NDA पास करने के बाद कितनी मिलती है सैलरी?

NDA के जरिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान ₹56,100/- प्रति माह स्टाइपेंड मिलता है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है, जहां उनकी शुरुआती सैलरी ₹56,100 से ₹1,77,500 तक होती है। प्रमोशन के साथ यह सैलरी बढ़ती जाती है, और एक सीनियर अधिकारी की सैलरी ₹2,50,000 प्रति माह तक हो सकती है।

NDA Preparation: कैसे करें NDA की तैयारी?

इस परीक्षा को पास करने के लिए गणित, जनरल एबिलिटी टेस्ट, करंट अफेयर्स और फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। सफल उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट पास करना होता है। क्या आप भी NDA का हिस्सा बनना चाहते हैं?
अगर हां, तो अभी से अपनी तैयारी शुरू करें क्योंकि यह परीक्षा सिर्फ आपके ज्ञान, हौसले और मेहनत से ही पास की जा सकती है!