India News(इंडिया न्यूज), Diwali 2023: रोशनी का त्योहार, दिवाली न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाया  हुआ है। वहीं इस साल दिवाली 2023, 12 नवंबर को मनाई जाने वाली है। भारत में इस पर्व के एक विशेष महत्व है। लोग सालभर लोग इस त्योहार का इंतजार करते हैं।

रामयण के अनुसार इस दिन भगवान राम अयोध्या नगरी को लौटे, उनके आने की खुशी में लोगों ने दीपमाला करके स्वागत किया था। इसलिए ये त्योहार पर पूरा भारत दीयों की रोशनी से जगमगा उठता है। खासकर अयोध्या में तो दिवाली का नजारा ही अलग होता है। हालांकि पूरे भारत में इस त्योहार को धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं भारत के अलावा भी कई देशों में इस त्योहार को महत्व दिया गया है।

जपान में अलग अंदाज में मनाई जाती है दिवाली

जापान में दिवाली अलग अंदाज में मनाई जाती है। यहां लोग बगीचों में जाकर दिवाली के त्योहार को सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। दीए की जगह लोग यहां रंगीन लालटेन का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही पेड़ों को सजाते हैं। जापान के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि और प्रगति होती है।

मलेशिया

जपान के अलावा मलेशिया में दिवाली को हरि दिवाली के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। हालांकि, हिंदू आबादी ही दिवाली का त्योहार मनाती है। आंकड़ों के अनुसार मलेशिया की कुल आबादी 3.5 करोड़ के करीब है, जिसमें हिंदू आबादी कुल 21 लाख के करीब बताई जाती है।

श्रीलंका

वहीं भारत के पडौसी देश  श्रीलंका का नाम रामायण काल से जोड़कर देखा जाता है। श्रीलंका में भी बड़ी संख्या में हिन्दू रहते हैं, यहां लोग दिवाली को लैम क्रियॉन्ग के नाम से मनाते हैं। यहां दिवाली का तरीका थोड़ा अलग है।

ये भी पढ़े