इंडिया न्यूज़, Home Remedies Tooth pain : दांत का दर्द बहुत ही खतरनाक होता है। दांतों का दर्द सेहन करना बहुत मुश्किल होता है। दांत के दर्द होने से कान और सिर में भी दर्द होने लगता है। जिससे कई बार लोगों को बुखार हो जाता है। खाने पीने में भी काफी दिक्कत रहती है और समझ नहीं आता कि क्या किया जाए।
दांतों में दर्द कैल्शियम की कमी, बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर दांतों की जड़ों का कमजोर होना हो सकता है। अगर आप भी दांत की समस्या से गुज़र रहे हैं, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप इसके दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। कि दांतों में दर्द कई कारणों से हो सकता है। कई लोगों के दांतों में कीड़ा लगा होता है जिससे ये दर्द होता है, तो कुछ लोगों में अक्ल दाढ़ के कारण ये समस्या हो सकती है। दांतों की सही से सफाई न करना भी कीड़ों की वजह बन सकता है तो अगर आप भी दांत दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आप भी यह उपाय करें।
दांत का दर्द और कीड़ा कैसे निकाले?
आप सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाना है, जिसके बाद आपको एक पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद अपने ब्रश पर इस पेस्ट को लगाकर अपने दांतों पर इसे रगड़ना है। दिन में दो बार रोजाना ऐसा करने से आपके दांत का कीड़ा जल्दी साफ होने में मदद मिल सकती है।
दांत दर्द में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?
अगर दांत दर्द हो रहा है तो इन चीजों का सेवन न करें, जैसे-एसिडिक, मसालेदार और नमकीन खाद्य पदार्थ आपके मसूड़ों को और अधिक परेशान कर सकते हैं।
इस तरीके से आप यह कर उपाय सकते हैं
-
लौंग का करें इस्तेमाल
दांत के दर्द में लौंग बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अगर आपका दांत दर्द हो रहा है तो आप लौंग लेकर उसे उस दांत के नीचे दबा लें, जिसमे दर्द हो रहा हो। ऐसा करने से आपका दांत दर्द कुछ ही मिनटों में ठीक हो जाएगा और आप आराम से अपने दूसरे काम कर पाएंगे। यह भी दांत के दर्द में बहुत फायदेमंद होती है।
-
गर्म पानी से दर्द में मिलता है आराम
जब भी आपके दांत में दर्द होता है तो आप गर्म पानी की सिकाई से भी दांत के दर्द से आराम पा सकते है। एक गिलास पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच नमक मिला लें। अब इस पानी के छोटे-छोटे घूंट लें और इस पानी को मुंह में ही रोककर उस दांत की सिकाई करें, जिसमें दर्द हो रहा हो। इस तरह आप 10 से 15 मिनट तक सिकाई कर सकते हैं। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।
-
अमरुद का पत्ता
अमरूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अमरूद के पत्तों को चबाने से दांत का दर्द दूर हो सकता है। अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर कुल्ला करने से भी दांत और मसूड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
-
काली मिर्च का पाउडर
जब भी आपके दांतों में ठंडा एवं गरम लगने से होने वाले दर्द के लिए काली मिर्च पाउडर, और नमक को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसमें कुछ बूंद पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे दर्द वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से दांत दर्द जल्दी ठीक हो जाता है और दर्द से आराम मिलता है।
-
नींबू का इस्तेमाल करें
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। नींबू से दांत के दर्द को दूर किया जा सकता है। आपको नमक मिले नींबू के टुकड़ों को आग में रखना है, फिर इन्हें चबाकर कुल्ला कर लेना है। इससे दांत दर्द में राहत मिल सकती है।
-
तुलसी का रस
तुलसी को औषधिय गुणों से भरपूर माना जाता है। दांद के दर्द और कीड़ें लगे दांतों में तुलसी के रस को कपूर के साथ मिलाकर लगाने से दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। आप चाहे तो तुलसी के पत्तों का सेवन भी कर सकते है और यह बहुत फायदेमंद होती है।
-
प्याज से करें दर्द दूर
प्याज ऐंटिबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। दांत दर्द पर आप प्याज को छीलकर काट लें और उसका एक छोटा-सा टुकड़ा दांत के बीच रख लें। आप प्याज को कद्दूकस कर, उसे रुई के साथ लपेटकर, उस फोहे को दांत पर रख लें। इससे दर्द से आपको काफी आराम मिलेगा।
-
हींग से करें दांत का दर्द दूर
जब भी आपके दांत में दर्द होता है तो आप दांत के दर्द को दूर भगाने में हींग भी बहुत फायदेमंद होती है। आधा चम्मच हींग लेकर इसे नींबू के रस में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बहुत हल्का गर्म करें और फिर उस दांत पर लगाएं, जिसमें दर्द हो रहा हो। आपको तुरंत आराम मिलेगा।
-
फिटकिरी का इस्तेमाल करें
जब आपके दांत में दर्द होता है तो आप एक गिलास पानी में फिटकिरी को डालें और गर्म पानी के गरारे करें। इससे आपको दांत के दर्द से आराम मिलेगा। फिटकिरी बहुत फायदेमंद होती है।
-
हल्दी का इस्तेमाल करें
जब भी दांतों में दर्द होता है तो आप हल्दी का इस्तेमाल करें। हल्दी एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। हल्दी, नमक और सरसों के तेल के पेस्ट को दर्द वाले दांत पर लगाना चाहिए। यह दांत के दर्द से राहत दिलाता है।
निष्कर्ष : अगर आप दांत के दर्द से परेशान है तो आप यह घरेलू नुस्खे करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे।
Disclaimer : आप इन नुस्खों को भी करें और डॉक्टर की सलाह भी लें। इन नुस्खों पर ही आधारित न रहें।