India News( इंडिया न्यूज़) :  आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। गर्मियों में मिलने वाला यह फल लोग कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे काटकर खाते हैं। तो वहीं कई लोग इसका रस बनाकर पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा कई लोग इसको मैंगो शेक की तरह पीना पसंद करते हैं। स्वादिष्ट लगने वाला यह फल यूं तो सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए इस फल का सेवन हानिकारक भी होता है दरअसल, कुछ मेडिकल कंडीशन्स में मैंगो आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।अगर आप भी इसके शौकीन हैं तो एक बार इससे होने वाले नुकसान जरूर जान लें।

डायबिटीज

आम में शुगर की अधिक मात्रा पाई जाती है। मैंगो शेक की वजह से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल काफी बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आपको डायबिटीज की समस्या है। तो मैंगो शेक आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसे कम मात्रा में खाना या इनका परहेज करना ही आपके लिए अच्छा विकल्प होगा।

पाचन संबंधी समस्याएं

अधिक मात्रा में आम का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, कुछ लोगों को आम खाने के वजह से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे- गैस, दस्त और सूजन आदि हो सकती हैं। अगर आपको भी पाचन संबंधी समस्याएं हैं। तो मैंगो शेक पीने से बचना चाहिए।

वजन बढ़ने कि समस्या

आम में कैलोरी की अधिक मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है। तो मैंगो शेक आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि मैंगो शेक पीने से बचें।

एलर्जी

वैसे तो आम सेहत के लिए लाभदायक होता है। लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है। ऐसे में अगर आपको पहले कभी आम खाने से एलर्जी हुआ है। तो मैंगो शेक से दूरी बनाकर रहें यही आपके लिए फायदेमंद होगा।

ये भी पढ़ें:- सुबह सुबह नाश्ते में खाएं यह चीजें, जल्दी घटेगा वजन