इंडिया न्यूज़: (Mango Shahi Tukda Recipe) शाही टुकड़ा एक क्लासिक ब्रेड पुडिंग है, जिसे ब्रेड और मीठे दूध से तैयार किया जाता है, जिसे रबड़ी कहा जाता है। इस लोकप्रिय भारतीय मिठाई के ऊपर सूखे मेवे भी डाले जाते हैं। इस क्लासिक मिठाई को आम से बनाकर एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं। तो यहां जानिए 2 लोगों के लिए शाही टुकड़ा बनाने की ये आसान रेसिपी।
सामग्री:
- दो ब्रेड के टुकड़े
- एक छोटा चम्मच चीनी
- 1/2 कप मैंगो प्यूरी ड्राई फ्रूट्स
विधि:
- सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस लेकर इन्हें कुरकुरा होने तक तलें।
- अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर इसे गाढ़ा होने दें।
- इसके बाद आम की प्यूरी डालकर लगातार चलाते रहें। फिर इसे ठंडा होने दें।
- अब तले हुए ब्रेड के टुकड़ों को प्लेट में रखें और ऊपर से आम का मिश्रण डालें।
- अंत में इसे सूखे मेवों से सजाकर सर्व करें।